अपडेटेड 21 April 2024 at 20:40 IST
सिर फूटे, कुर्सियां चली; रांची में खुल गई विपक्षी एकता की पोल, भिड़ गए RJD और कांग्रेस कार्यकर्ता
रांची में आयोजित उगगुलान रैली में शामिल होने चतरा लोकसभा क्षेत्र से आए RJD और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों से तरफ जमकर कुर्सियां चली।
झारखंड की राजधानी रांची में सियासी पारा हाई है। लोकसभा चुनाव के बीच विपक्षी गठबंधन एक बार फिर अपनी शक्ति और एकता का प्रदर्शन करने रांची में एक जुट हुए हैं। INDIA ब्लॉक की तरफ से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया है। मगर इस रैली में कुछ ऐसा हुआ कि इनकी एकता की पोल खुल गई।
राजधानी दिल्ली के बाद झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली का आयोजन किया है। JMM की ओर से उलगुलान न्याय रैली का आयोजन प्रभात तारा मैदान में किया गया। इस रैली में INDI गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता भाग ले रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि रैली में RJD और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए।
उगगुलान रैली में RJD और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच मारपीट
उगगुलान रैली में शामिल होने चतरा लोकसभा क्षेत्र से आए RJD और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों से तरफ जमकर कुर्सियां चली। मारपीट इस हद तक पहुंच गई कि कुछ कार्यकर्ता के सिर भी फूट गए। हंगामा के चलते कई लोग घायल हो गए। हंगामा के पीछे की वजह है कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी थे।
के एन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध
दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए INDI गठबंधन ने चतरा से कांग्रेस प्रत्यासी के एन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। RJD इसका विरोध जता रही है। पार्टी की कहना है कि गठबंधन में बाहरी लोगों की टिकट दिया गया है जो कि गलत है। इसे लेकर ही दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान केएन त्रिपाठी के विरोध में नारे लगे। एक दूसरी के ऊपर जमकर कुर्सियां भी तोड़ी गई।
रैली में शामिल हुए ये नेता
इस रैली में कुल 28 राजनीतिक दल भाग ले रहे हैं। ये दूसरा मौका होगा जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन एक साथ एक मंच साझा की। इनके अलावा रैली में शामिल होने के लिए पंजाब CM भगवंत मान, RJD नेता तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला समेत INDI गठबंधन के कई नेता रांची पहुंचे। ये सभी जब मंच से रैली को संबोधित कर रहे थे तभी RJD और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 21 April 2024 at 17:03 IST