BREAKING: सुखोई-30 क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अजुर्न और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरागकर शहीद, कल से लापता था फाइटर जेट

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई-30 क्रैश होने से दोनों पायलट शहीद हो गए हैं। स्क्वाड्रन लीडर अजुर्न और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरागकर शहीद होने की पुष्टि IAF ने की है।

Follow :  
×

Share


सुखोई-30 क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अजुर्न और फ्लाइट फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरागकर शहीद | Image: X/ANI

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई-30 (Su-30 MKI) क्रैश हो गया। हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अजुर्न और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरागकर शहीद हो गए हैं। वायुसेना की ओर से इसकी पुष्टी की गई है। फाइटर जेट ने गुरुवार शाम असम के जोरहाट एयरबेस से नियमित ट्रेनिंग मिशन के लिए उड़ान भरी, लेकिन रडार से अचानक गायब हो गया। बाद में इसके क्रैश होने की जानकारी मिली। अब दोनों पायलट के शहीद होंने की पुष्टि हो गई है। 

 सुखोई-30 क्रैश में दोनों पायलट शहीद

 इंडियन एयर फोर्स ने अपने X पोस्ट में लिखा है- IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर दुख जताता है, जो Su-30 क्रैश में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुख की घड़ी में हम दोनों शहीदों के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। 

IAF ने सुखोई-30 के क्रैश होने की पुष्टि की

इससे पहले फाइटर जेट के गुरुवार शाम से लापता होने की जानकारी मिली थी। फिर इंडियन एयर फोर्स की ओर से बयान जारी कर बताया था कि Su-30MKI, जो एक ट्रेनिंग मिशन पर था, जोरहाट से लगभग 60 किमी दूर असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया। विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आंगलोंग जिले में अचानक रडार से गायब हो गया। आखिरी बार गुरुवार शाम 7.42 बजे विमान संपर्क में आया था। सर्च ऑपरेशन के बाद IAF ने विमान के क्रैश होने की पुष्टि की।
 

बता दें कि Su-30 MKI एक दो सीटों वाला, लंबी दूरी का फाइटर जेट है, जिसे रूसी एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी सुखोई ने बनाया है। इसे अब भारत सरकार की एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) IAF के लिए लाइसेंस के तहत बना रही है। इस एयरक्राफ्ट को पहली बार 1997 में IAF में शामिल किया गया था। IAF 260 से ज्यादा Su-30 MKI जेट्स का बेड़ा चलाती है।

यह भी पढ़ें: भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट सुखोई-30 क्रैश, असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद कल से था लापता; पायलट की तलाश जारी
 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 10:01 IST