ट्विशा की मौत के बाद सास गिरीबाला ने डॉक्टर, जज से लेकर किस-किसको किया था कॉल, वकील ने जारी की List; पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजे नोटिस

ट्विशा के वकील की ओर से उन मोबाइल नंबर्स की लिस्ट जारी की गई है, जिन्हें गिरीबाला सिंह ने ट्विशा की मौत के बाद कॉल किए थे। लिस्ट में मोबाइल नंबर्स के साथ लोगों के नाम भी है।

Follow :  
×

Share


Twisha sharma death case | Image: Republic

हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच जारी है। दूसरी ओर पति समर्थ सिंह अब तक फरार है। सास गिरिबाल सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस बार-बार नोटिस भेज रही है, मगर जांच में पुलिस की मदद नहीं कर रही। अब ट्विशा शर्मा के वकील ने गिरिबाल सिंह की अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की है। साथ उन्होंने उन मोबाइल नंबर्स की लिस्ट जारी की है जिन्हें गिरीबाला सिंह ने ट्विशा की मौत के बाद कॉल किए थे।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को तीसरा नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर वह जांचकर्ताओं से बचती रहीं, तो SIT उनकी अग्रिम जमानत रद्द करवाने के लिए कोर्ट का रुख करेगी। ट्विशा के वकील ने भी गिरिबाला सिंह को मिली एंटीसिपेटरी बेल जल्द से जल्द कैंसल करने की मांग की है।

सास गिरीबाला ने किस-किस को किया था फोन

ट्विशा के वकील की ओर से उन मोबाइल नंबर्स की लिस्ट जारी की गई है, जिन्हें गिरीबाला सिंह ने ट्विशा की मौत के बाद कॉल किए थे। लिस्ट में  मोबाइल नंबर्स  के साथ लोगों के नाम भी है। इस लिस्ट में आईएएस आईपीएस , डॉक्टर से लेकर जज शामिल है। ट्विशा के पिता ने भी बताया है कि बेटी की मौत के तुरंत बाद गिरिबाला सिंह ने जजों, मंत्रालय से जुड़े लोगों और अन्य प्रभावशाली हस्तियों को 40 से ज्यादा फोन कॉल किए थे।

CCTV फूटेज से छेड़छाड़ का आरोप 

Republic TV द्वारा हासिल की गई कॉल लॉग्स से पता चला है कि गिरिबाला सिंह ने कथित तौर पर एक ही दिन में एक जिला जज को नौ बार फोन किया था। इसके अलावा, उन्होंने CCTV ऑपरेटरों और लोकायुक्त में तैनात एक IPS अधिकारी से भी संपर्क किया था। उन्होंने अपने बेटे समर्थ सिंह को भी तीन बार फोन किया था, जब वह वहां से फरार हो गया था।

गिरिबाला सिंह अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग

वकील अंकुर पांडे ने कहा, ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने इतने सारे प्रभावशाली लोगों को फोन किया, लेकिन पीड़ित परिवार को एक भी फोन नहीं किया। ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रभावशाली लोगों के साथ गिरि बाला के संबंधों का असर जांच की दिशा पर पड़ सकता है। गिरीबाला सिंह पर परिवार ने CCTV सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। ट्विशा का जो आखिरी वीडियो बाद में बड़े पैमाने पर फैला, उसमें कथित तौर पर 10 तारीख का टाइमस्टैम्प दिखाई देता है, जबकि उसकी मौत 12 मई को हुई थी।

वहीं, दूसरी ओर गिरिबाला सिंह पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लग रहा है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को तीसरा नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर वह जांचकर्ताओं से बचती रहीं, तो SIT उनकी अग्रिम जमानत रद्द करवाने के लिए अदालत का रुख करेगी। गौरतलब है कि गिरि बाला सिंह को 15 मई को 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने के बाद अग्रिम जमानत दी गई थी।

यह भी पढ़ें: सबूतों से छेड़छाड़ कर रहीं सास गिरिबाला सिंह? वकील का बड़ा दावा
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 May 2026 at 11:24 IST