Twisha Shama Death Case: सबूतों से छेड़छाड़ कर रहीं सास गिरिबाला सिंह? वकील का बड़ा दावा, कहा- जल्द से जल्द खारिज हो अग्रिम जमानत याचिका

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में वकील पीयूष कुमार तिवारी ने दावा किया कि सबूतों के साथ जितना हो सके छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सासा गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत भी खारिज करने की मांग की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Sharma Death Case
ट्विशा शर्मा मौत मामले में वकील का दावा | Image: ANI

Twisha Sharma Death Case: मशहूर मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी कई सवालों में उलझी पड़ी है। इस बीच ट्विशा का पति समर्थ सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए हर पैंतरे अजमा रहा है। समर्थ ने जिला अदालत से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद हाई कोर्ट का रुख किया है। कोर्ट में सुनवाई फिलहाल टल गई है। इस बीच, मामले में वकील ने सास और रिटायर्ड जिला सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग की है। उन्होंने सबूतों के छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए।

12 मई को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुरालवालों का कहना है कि ट्विशा ने खुद को फांसी लगा ली, जबकि मायके पक्ष का दावा है कि ट्विशा की हत्या हुई है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब तक ट्विशा का अंतिम संस्कार भी नहीं किया गया है।

‘बेल ऑर्डर की शर्तों का हो रहा उल्लंघन’

इस बीच ट्विशा शर्मा मौत मामले में वकील पीयूष कुमार तिवारी का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि हम मांग करते हैं कि 15 मई को ट्रायल कोर्ट से गिरिबाला सिंह को मिली एंटीसिपेटरी बेल जल्द से जल्द कैंसल की जाए क्योंकि वह बेल ऑर्डर में बताई गई सभी शर्तों का उल्लंघन कर रही हैं। सबूतों के साथ जितना हो सके छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कोर्ट में अपना पक्ष रखने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि समर्थ सिंह को इस मामले में बेल मिलने का बिल्कुल भी चांस नहीं है। अनुरोध करेंगे कि कोर्ट दोनों केस एक साथ सुने। हम तैयारी कर रहे हैं, जिससे उनका दूसरा पोस्टमॉर्टम जल्द से जल्द हो सके।

Advertisement

गिरिबाला सिंह को पद से हटाया गया 

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के आदेश पर ये एक्शन हुआ है।

समर्थ अब भी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

दूसरी ओर पति समर्थ सिंह अब तक फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घोषित इनाम बढ़ाकर 10 हजार से 30 हजार रुपये कर दिया है। साथ ही उसका पासपोर्ट सस्पेंड करने की प्रक्रिया भी चल रही है।   ट्विशा के परिवार द्वारा आरोप लगाने के बाद पुलिस ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और क्रूरता से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की। गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

Advertisement

ट्विशा के परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए दूसरी पोस्टमॉर्टम और CBI जांच की मांग की थी। वहीं, समर्थ सिंह के परिवार का कहना है कि ट्विशा मानसिक तनाव में थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस की जांच SIT कर रही है। वहीं दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए अदालत ने मना कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 'गाय की कुर्बानी जरूरी नहीं...', बकरीद से पहले कलकत्ता HC का बड़ा फैसला, खुले में नहीं होगी कुर्बानी, सुवेंदु सरकार की जीत

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड