'ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने मेरे बेटे से अदालत में मारपीट की, मेरी जान को खतरा है', गिरिबाला सिंह का आरोप, कोर्ट रूम में तीखी बहस
कोर्ट में खुद की पैरवी करने के दौरान गिरिबाला सिंह एक बार फिर एग्रेसिव हो गई। बार-बार अपना बचाव कर रही थीं और अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रही थी।
- भारत
- 2 min read
भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच CBI कर रही है। आज, 2 जून को पूर्व जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 5 दिन की CBI रिमांड खत्म हो गई। इसके बाद सीबीआई की टीम दोनों को लेकर कोर्ट पहुंची। मंगलवार को कोर्ट रूम में हुए एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कोर्ट में गिरिबाला सिंह खुद पैरवी कर रही है। इस दौरान कोर्ट में ट्विशा के वकील के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक हुई।
कोर्ट में खुद की पैरवी करने के दौरान गिरिबाला सिंह एक बार फिर एग्रेसिव हो गई। बार-बार अपना बचाव कर रही थीं और अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रही थी। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी जोरदार हमला बोला। यह तीखी बहस ठीक उस समय हुई, जब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरिबाला और उनके बेटे समर्थ सिंह से हिरासत में की गई शुरुआती पांच दिन की पूछताछ की जानकारी कोर्ट को दे रहे थे।
ट्विशा के वकील ने समर्थ पर किया हमला-गिरिबाला सिंह
कोर्ट रूम में गिरिबाला सिंह और ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव को बीच भी दिखी बहस हुई। गिरिबाला ने कोर्ट में कहा ट्विशा के वकील अनुराग ने मेरे बेटे समर्थ के साथ जबलपुर कोर्ट में मारपीट की। अनुराग ने काउंटर जवाब दिया, कहा जबलपुर कोर्ट में सीसीटीवी कैमरे है अगर ऐसा है तो कोर्ट फुटेज निकलवा लें। इसके बाद पलटलवार करते हुए अनुराग ने कहा समर्थ ये बताए वो जबलपुर कोर्ट में कहा छुपे थे। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई।
मीडिया ट्रायल तुरंत बंद हो-गिरिबाला सिंह
पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने मीडिया ट्रायल भी आपत्ति जताई। उन्होंने कोर्ट में कहा,हम जहां जा रहे है मीडिया वहां आ रही है बंद किया जाए , हमारी जान को खतरा है। सीन रिक्रिएशन के दौरान भी हमे अपने घर से तीन घर पहले उतार दिया गया। सीधे मेरे घर पर भी गाड़ी लगाई जा सकती थी, मगर ऐसा नहीं किया गया। यह सब मीडिया को फुटेज देने के लिए किया गया। मीडिया ट्रायल तुरंत बंद हो।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 2 June 2026 at 14:30 IST