अपडेटेड 4 February 2026 at 16:21 IST

BREAKING: टेकऑफ के तुरंत बाद काठमांडू-इस्तांबुल तुर्की एयरलाइंस विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद टर्किश एयरलाइंस के एक विमान में इंजन से जुड़ी समस्या आ गई।

Follow :  
×

Share


Kathmandu–Istanbul Turkish Airlines Flight Makes Emergency Landing in Kolkata Over Engine Fire | Image: Reuters, Flight Radar

त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद टर्किश एयरलाइंस के एक विमान में इंजन से जुड़ी समस्या आ गई।रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के एक इंजन में आग लगने का संकेत मिला।

काठमांडू से इस्तांबुल जा रही टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट THY727 को इंजन में आग लगने की रिपोर्ट के बाद कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया और वहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

कोलकाता में विमान का विस्तृत इंस्पेक्शन किया जाएगा, जिसमें खराब हुए इंजन की शुरुआती जांच भी शामिल है।

कैसे मिली आग लगने की चेतावनी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट को कॉकपिट में दाहिने इंजन में आग लगने की चेतावनी मिली। उन्होंने तुरंत खराब इंजन को बंद कर दिया और बाएं इंजन का इस्तेमाल करके दोपहर 2:49 बजे कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग की।

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल (NSCBI) एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया, “कैप्टन ने कोलकाता ATC को दाहिने इंजन में आग लगने की संभावना के बारे में बताया। विमान 236 यात्रियों के साथ दोपहर 14:49 बजे कोलकाता NSCBI एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। विमान अभी कोलकाता एयरपोर्ट पर है, और उसकी जांच चल रही है।”

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में सुसाइड करने वाली तीनों बहनों ये राज आया सामने
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 16:14 IST