त्रिपुरा: अगरतला स्टेशन से 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अगरतला स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी गई और कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होने जा रहे एक समूह को रोक लि

 
Follow :
त्रिपुरा: अगरतला स्टेशन से 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार | Image: Unsplash (Representational Image)

भारत में बगैर वैध दस्तावेजों के प्रवेश करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन से सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अगरतला स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी गई और कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होने जा रहे एक समूह को रोक लिया गया।

अगरतला राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी ने बताया

अगरतला राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के प्रभारी अधिकारी तपस दास ने बताया, “वे (बांग्लादेशी नागरिक) भारत में यात्रा करने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। हमने सात लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें तीन पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।” दास ने बताया कि उनके पास से बांग्लादेशी दस्तावेज, मोबाइल फोन और भारतीय मुद्रा के नोट बरामद किए गए।

उन्होंने बताया, “बांग्लादेशी नागरिकों की योजना बेंगलुरु, कोलकाता और दिल्ली जैसे शहरों में जाने की थी।” पिछले दो महीनों में अगरतला रेलवे स्टेशन से 100 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी से कानून प्रवर्तन एजेंसियों में चिंता की स्थिति पैदा हो गई है।

ये भी पढ़ें - मथुरा कोर्ट की सुरक्षा में UP SSF की तैनाती ,100 जवान संभालेंगे जिम्मा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 July 2024 at 19:24 IST