सरकारी योजनाओं में लेता था 'कट मनी', गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो साड़ियों में छिप गया TMC नेता; VIDEO में देखिए अरेस्‍टिंग का पूरा नाटक

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में स्थानीय टीएमसी नेता को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची, तो वे डर के मारे साड़ियों के ढेर में छिप गए। इसके बावजूद पुलिस की नजरों से बच नहीं सके।

 
Follow :

TMC Leader Arrested: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में TMC के एक नेता की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने बड़ी ही होशियारी से पुलिस से बचने के लिए साड़ियों के ढेर में छिपने की कोशिश की। लेकिन उनकी यह चाल काम नहीं आई। दुकान के स्टोररूम में साड़ियों के बंडलों में छिपे नेता को पुलिस ने बड़ी ही आसानी से ढूंढ निकाला।

पुलिस ने साड़ियों के बंडल एक-एक करके हटाए और अंत में नेता को साड़ियों के बंडलों से निकालकर गिरफ्तार कर लिया। इस नेता की पहचान ब्रह्मानंद चक्रबोर्ती के रूप में हुई है। ये तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता बताए जा रहे हैं।

नेता पर कट मनी लेने का आरोप

यह घटना हावड़ा के उदयानरायणपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेता पर कट मनी लेने का गंभीर आरोप है। वे सरकारी आवास योजना के फंड में कथिततौर पर जबरन वसूली के मामले में फंसे हैं, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हावड़ा में ही दबोच लिया।

दबिश देते हुए कपड़ों की दुकान पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि कट मनी लेने और जबरन वसूली के आरोपों के बाद पुलिस ब्रह्मानंद चक्रबोर्ती की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस यहां तक पहुंची।

साड़ियों के ढेर में छिपे नेता को दबोचा

मौके पर जब पुलिस पहुंची तब ब्रह्मानंद चक्रबोर्ती दुकान के भीतर साड़ियों के ढेर में छिपे मिले। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने में जरा भी देरी नहीं की। पुलिस की पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से टीएमसी अपने सबसे बड़े राजनीतिक और आंतरिक संकट से गुजर रही है। पार्टी के विधायकों से लेकर सांसद तक साथ छोड़ते जा रहे हैं। ठीक इसी दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तारियों का सिलसिला भी तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें: 'भारत में लव के बाद अब शुरू हुआ फ्रेंड जिहाद', गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड का जिक्र कर बोले धीरेंद्र शास्त्री, हिंदुओं को किया अलर्ट

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 June 2026 at 14:11 IST