अपडेटेड 21 November 2024 at 14:02 IST

झारखंड में बस पलटने से दर्दनाक हादसा, सात यात्रियों की मौत; कई लोग घायल

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले में बृहस्पतिवार को पटना जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई।

Follow :  
×

Share


Accident | Image: pti

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग जिले में बृहस्पतिवार को पटना जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर थाना क्षेत्र के पास हुई। बस एक तीव्र घुमावदाड़ मोड़ पर मुड़ते समय पलट गई। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’

दुर्घटना के वक्त लगभग 50 यात्री थे सवार

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस कोलकाता से पटना जा रही थी। बस में सवार एक यात्री मोतीचंद प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी प्रसाद की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

गोपालगंज निवासी ने बताई पूरी कहानी

बिहार के गोपालगंज निवासी प्रसाद ने कहा, ‘‘सुबह जब यह दुर्घटना हुई तब हम सो रहे थे। हम बुधवार को कोलकाता से बिहार के लिए बस में सवार हुए थे।’’ बिहारशरीफ निवासी एक अन्य यात्री गणेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई।

कुमार ने बताया, ‘‘बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जैसे ही चालक एक तीव्र घुमावदार मोड़ पर पहुंचा, उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।’’ मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से करीब 10 की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें: विधायक पत्नी के साथ पोस्‍टर पर अपनी फोटो देख बिगड़ गए पूर्व सांसद पति, दे डाली नसीहत; क्या है माजरा



 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 November 2024 at 14:02 IST