अपडेटेड 13 February 2026 at 07:05 IST
Weather Today: अगले 12 घंटों के अंदर 3 राज्यों में बारिश की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम?
आज 13 फरवरी 2026 को मौसम कैसा रहेगा इसके बारे में मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। एक तरफ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है तो दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई जिलों में सुबह कोहरा देखा गया। वहीं, दिल्ली-यूपी में साफ आसमान बना हुआ है, लेकिन सुबह की ठंड अभी जारी है।
Today weather 13 February 2026: दिनभर खिली धूप रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है, साथ ही सुबह की सर्द हवाएं अभी भी जारी है। कुछ दिनों बाद गर्मी दस्तक बस देने ही वाली है, लेकिन उससे पहले बारिश लोगों को परेशान करना शुरू कर देगी। मौसम विभाग के मुताबिक 3 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है। जिससे ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग ने तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई है।
दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 12 और 13 फरवरी और 16 और 17 फरवरी 2026 को वेस्टर्न हिमालयी इलाके में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 फरवरी 2026 को देश के मौसम में बदलाव की जानकारी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 12 घंटों के अंदर कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा देखा जा रहा है।
IMD के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में आज कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी 12, 14 और 15 फरवरी को अलग-अलग जगहों पर बारिश की उम्मीद है। तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने का खतरा भी है। जिसके चलते किसानों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहेगा।
यूपी के आगरा, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, लखनऊ आदि जिलों में कोहरा परेशान करेगा।
हरियाणा के गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में भी घना कोहरा रहेगा।
दिल्ली-NCR: साफ आसमान, अधिकतम 24°C, न्यूनतम 11-12°C शाम को बादल छा सकते हैं, AQI बढ़ने की आशंका है।
लखनऊ (यूपी): अधिकतम 26°C, न्यूनतम 12°C सुबह कोहरा, लेकिन बारिश नहीं होगी।
पटना (बिहार): अधिकतम 26°C, न्यूनतम 12-13°C हल्का कोहरा संभव है, साफ मौसम।
जयपुर (राजस्थान): अधिकतम 26°C, न्यूनतम 12°C साफ मौसम रहेगा।
देहरादून (उत्तराखंड): अधिकतम 20°C, न्यूनतम 9°C 16 फरवरी से बारिश शुरू हो सकती है।
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): अधिकतम 9°C, न्यूनतम -1°C। बारिश और बर्फबारी की संभव है।
16-18 फरवरी से हिमाचल, उत्तराखंड में तेज बारिश और ऊंचाई पर हिमपात की संभावना। राजस्थान, मध्य प्रदेश में 17 फरवरी के बाद हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन पहाड़ों में ठंड बनी रहेगी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 07:05 IST