BREAKING: ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, TMC सांसद सुष्‍मिता देव ने राज्‍यसभा से दिया इस्‍तीफा

ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, TMC सांसद सुष्‍मिता देव ने राज्‍यसभा से दिया इस्‍तीफा

 
Follow :
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, TMC सांसद सुष्‍मिता देव ने राज्‍यसभा से दिया इस्‍तीफा | Image: X

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से तृणमूल कांग्रेस में आईं सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने टीएमसी भी छोड़ दी है। सुष्मिता देव को ममता का करीबी माना जाता था। इससे पहले तृणमूल के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में लंबे समय तक पार्टी के मुख्य सचेतक रहे सुखेंदु शेखर रॉय भी पार्टी छोड़ चुके हैं। लगातार हो रहे इस्तीफों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस के अंदर असंतोष तेजी से बढ़ रहा है।

इस्तीफा देने के साथ ही सुष्मिता देव असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात करने पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस तस्वीर के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्र बता रहे हैं कि अंदरखाने यह भी चर्चा है कि सुष्मिता देव बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट बात सामने नहीं आई है।

TMC से पहले कांग्रेस में थीं सुष्मिता देव

टीएमसी से पहले सुष्मिता देव कांग्रेसी थीं। सुष्मिता देव पहले असम के सिलचर से कांग्रेस की लोकसभा सांसद थीं। साल 2019 के चुनाव में हार के बाद पार्टी छोड़कर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। उन्होंने पार्टी में तेजी से तरक्की की और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनीं। बाद में टीएमसी ने उन्हें राज्यसभा भी भेज दिया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कुल 28 लोकसभा सांसद है। इससे पहले काकोली घोष ने दावा किया था कि टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में अलग व्यवस्था देने की मांग की है। टीएमसी के बागी सांसदों ने एनडीए में शामिल होने की इच्छा जतायी है।

इसे भी पढ़ें- विधवा मां की नाबालिग बेटी को अगवा कर गैंगरेप, अकेली सो रही ट्रांसजेंडर को भी नहीं छोड़ा; 24 घंटे में रेप की दो वारदातों से कांपा बिहार का गोपालगंज

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 10 June 2026 at 11:37 IST