विधवा मां की नाबालिग बेटी को अगवा कर गैंगरेप, अकेली सो रही ट्रांसजेंडर को भी नहीं छोड़ा; 24 घंटे में रेप की दो वारदातों से कांपा बिहार का गोपालगंज

बिहार के गोपालगंज में घर से बाजार के लिए निकली एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दो आरोपियों ने लड़की को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक फरार हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
gopalganj minor girl kidnaped gang rape transgender also raped 2 incident in 24 hours shakes police
विधवा मां की नाबालिग बेटी को अगवा कर गैंगरेप, अकेली सो रही ट्रांसजेंडर को भी नहीं छोड़ा; 24 घंटे में रेप की दो वारदातों से कांपा बिहार का गोपालगंज | Image: X

बिहार के गोपालगंज में घर से बाजार के लिए निकली एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दो आरोपियों ने लड़की को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और दलबल के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बिना समय गंवाए गैंगरेप पीड़िता को अत्यंत गंभीर और नाजुक स्थिति में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देखरेख में उसका सघन उपचार चल रहा है। इस खौफनाक वारदात के बाद पीड़िता की लाचार और विधवा मां ने हिम्मत जुटाकर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रोती-बिलखती मां ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

खेत में किया गैंगरेप, मारापीटा और बेहाशी की हालत में सड़क किनारे फेंक गए

आरोपियों ने सुनसान खेत में लड़की के साथ रेप किया। इसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें किशोरी खेत में अचेत अवस्था में मिली। पीड़िता की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

मूकबधिर ट्रांसजेंडर का भी हुआ रेप

गोपालगंज में ही महज 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म की एक और वारदात दर्ज की गई। सोमवार की देर रात विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसजेंडर अपने बथान में सो रही थी। इसी दौरान एक युवक ने वहां पहुंचकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद राम को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- काली जींस, सफेद टी शर्ट, खुले बाल और हीरो जैसी वॉक...अखिलेश यादव का कैजुअल लुक देख सबने कहा- ये तो धोनी जैसे लग रहे हैं; देखिए VIDEO
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड