'मेरी कार पर अंडों, रॉड और पत्थरों से हमला हुआ, मेरी हत्या की कोशिश हुई...', TMC विधायक कुणाल घोष का बड़ा आरोप, ममता की रैली से पहले बवाल
हुगली में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। भीड़ ने उनकी कार पर अंडे और पत्थर फेंके। कुणाण घोष ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की कोशिश की गई।
- भारत
- 3 min read
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल नेता के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा है। हुगली जिले में शनिवार को TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। जिस वक्त ये हमला वो पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने श्रीरामपुर जा रहे थे। उत्तरपाड़ा में भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और अंडे तथा पत्थर फेंके। हमले में कार का पिछला शीशा टूट गया।
उत्तरपाड़ा में भीड़ ने कुणाल घोष की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और फिर अंडे-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हमले में कार का पिछला शीशा टूट गया। सामने आए वीडियो में कार के शीशे पर अंडे की बौछार साफ नजर आ रही है। सामने लोगों की भारी भीड़ है, जो कार को आगे बढ़ने नहीं दे रही है।
कुणाल घोष की कार पर हमला
घटना के बाद कुणाल घोष को रास्ते से ही कोलकाता लौटना पड़ा। सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी उनकी कार को घेरते और उस पर अंडे-पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। भीड़ ‘कुणाल घोष गो बैक’ के नारे भी लगा रही थी। वो कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं।
मेरी हत्या की कोशिश की गई-कुणाल घोष
घटना के बाद कुणाल घोष ने इसे ‘जंगलराज’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कार पर अंडे और पत्थर फेंके गए तथा सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि घटनास्थल पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और उनकी हत्या की कोशिश की गई। घोष ने कहा कि वे कोलकाता लौटकर लालबाजार या भवानी भवन जाकर शिकायत दर्ज कराएंगे।
बीते दिनों TMC नेता हुमायूं कबीर हुए थे भीड़ का शिकार
यह घटना पूर्व IPS अधिकारी और TMC नेता हुमायूं कबीर के उस आरोप के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बुधवार को कोलकाता के पूर्व जादवपुर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ ने उन पर हमला किया था। कबीर ने दावा किया कि लगभग 30 से 35 लोगों ने उन पर हमला किया, जिससे उनकी गर्दन में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया।
TMC ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप लगाए
घटना को लेकर TMC ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीएमसी के नेता ने कहा है कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। दूसरी ओर भाजपा पहले भी तृणमूल नेताओं पर अंडे फेंकने की घटनाओं को जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति बताती रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 26 September 2026 at 17:22 IST