आंध्र प्रदेश: तिरुपति में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत, कई घायल; तेज धमाके के बाद मची अफरा-तफरी

वरदय्यापालेम के पास ‘टिल हेल्थकेयर इंडस्ट्रीज’ नाम की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए हैं। बॉयलर फटने के बाद फैक्ट्री में आग लग गई।

 
Follow :
तिरुपति में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मजदूरों की मौत | Image: ANI/Republic

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार को श्री सिटी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक हेल्थकेयर कंपनी में बॉयलर फटने से भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को तिरुपति के आरयूए और SVIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरदय्यापालेम के पास सत्यवेदु मंडल में ‘टिल हेल्थकेयर इंडस्ट्रीज’ नामक निजी फैक्ट्री में यह हादसा रात की शिफ्ट के दौरान हुआ। अचानक बॉयलर फटने से इतना जोरदार धमाका हुआ कि फैक्ट्री की छत की चादरें और मशीनों के हिस्से दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद परिसर में आग लग गई और चारों तरफ घना धुआं फैल गया।

टिल हेल्थकेयर इंडस्ट्रीज में फटा बॉयलर 

राहत दल ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को तिरुपति के आरयूए और एसवीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, बॉयलर फटने की सही वजह और हादसे के समय फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों की कुल संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।

October 3, 2026

CM नायडू ने हादसे पर जताया दुख

हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताईं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता व मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही घायल मजदूरों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि उनकी जान बचाई जा सके।हादसे की जांच और राहत कार्यों में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में बीच सड़क युवक को डंडे-सरिये से पीटा, बैग और मोबाइल लूटकर फरार

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 October 2026 at 12:39 IST