जयपुर में बदमाशों का आतंक, बीच सड़क युवक को डंडे और सरिये से पीटा; बैग और मोबाइल लूटकर फरार- VIDEO

जयपुर के मालवीय नगर में पांच बदमाशों ने अचानक एक युवक का पीछा कर उस पर लाठी और सरिये से हमला कर दिया। इसके बाद उसका बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Jaipur News: जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां से एक फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) को टक्कर मारकर उन पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट की गंभीर वारदात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 30 सितंबर की रात को मालवीय नगर के सेक्टर-3 में करीब 12 बजे हुई। फार्मा कंपनी में काम करने वाले सचिन अरोड़ा जो अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने अपनी बाइक से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सचिन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।

सचिन पर डंडे और सरियों से हमला

इसके तुरंत बाद बदमाशों ने उन पर डंडे और लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान सचिन लहूलुहान हो गए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उनका बैग और मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई करतूत

यह पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इस फुटेज में बदमाशों के टक्कर मारने से लेकर मारपीट और लूट की पूरी प्रक्रिया कैद हो गए है।

Advertisement

बैग और मोबाइल लूटकर फरार

एसआई गंगासहाय ने बताया कि सचिन ऑफिस के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे,  तभी बाइक सवार पांच बदमाश उनका पीछा करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। लूट की फिराक में आए बदमाशों ने सचिन पर डंडे और सरिये से हमला किया। फिर उनका बैग और मोबाइल छीनकर भाग गए।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

मौके पर जुटे लोगों ने सचिन के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के भाई ने मालवीय नगर थाना में गुरुवार को मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजीव चौक, मंडी हाउस, सचिवालय और... Delhi Metro के सभी स्टेशन खुले, विरोध-प्रदर्शन के कारण हुआ था बंद
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड