टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 अन्य आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, गिरफ्तारी के बाद मुंबई की अदालत में हुई पेशी

Tiger Shroff firing case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के सिलसिले में गिरफ्तार चार आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस रिमांड अर्जी में अनिल पंडित को फरार आरोपी बताया गया है।

 
Follow :
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 अन्य आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा | Image: ANI

Tiger Shroff firing case: एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को गुरुवार को मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट (किला कोर्ट) में पेश किया गया, जिसके बाद गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट ने 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस ने नौ दिन की हिरासत मांगी थी। आरोपियों के नाम कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबीता (23) हैं। वहीं, कोर्ट में पेश पुलिस रिमांड एप्लीकेशन के अनुसार, अनिल पंडित को इस मामले में फरार आरोपी बताया गया है।

पुलिस ने 31 अक्टूबर तक मांगी थी कस्टडी

गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, कोर्ट ने प्रॉसिक्यूशन की 31 अक्टूबर तक कस्टडी की रिक्वेस्ट के खिलाफ 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी दी। फैसले के बाद वकील अजिंक्य मिर्गल मधुकर ने कहा "क्योंकि फिजिकल कस्टडी ज़रूरी नहीं समझी गई, इसलिए जज ने इन सभी बातों पर विचार करने और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, 26 तारीख तक पुलिस कस्टडी दे दी, जबकि रिक्वेस्ट 31 तारीख तक कस्टडी के लिए की गई थी।"

अनिल पंडित फरार आरोपी बताया गया

पुलिस रिमांड अर्जी में अनिल पंडित को फरार आरोपी बताया गया है। पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को अनिल पंडित के इशारे पर अंजाम दिया गया था। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान, मुंबई पुलिस ने दलील दी कि फायरिंग की घटना अनिल पंडित के कहने पर की गई थी। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया, और 31 अक्टूबर तक कस्टडी के लिए पुलिस की रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया।

October 22, 2026

हमले के सिलसिले में अब तक कुल 10 गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के सिलसिले में हरियाणा से सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले के सिलसिले में कुल 10 लोग पुलिस के शक के दायरे में हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, हमले की जांच के दौरान मिली जानकारी से उन्हें दूसरे संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में मदद मिली।

कब हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला?

यह घटना 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे जुहू में हुई, जब श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे। एक्टर को कोई चोट नहीं आई, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आईं। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने मुख्य तीन आरोपियों (शूटर्स) को कोटा के गुरफ़्तार किया, जिसके बाद बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्होंने 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

October 22, 2026

ये भी पढ़ें: हरियाणा से 7 और कुल 10 आरोपी गिरफ्तार तो आजमगढ़ से जुड़े तार... टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 22 October 2026 at 17:58 IST