एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी, फ्लैट में मिली लाश; डोपिंग बैन के बाद थे तनाव में, खेल जगत में पसरा मातम

भारत को पैरा एशियन गेम्स में तीन बार गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज यादव ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे खेल जगत सन्नाटा पसर गया है। 42 साल के नीरज बीते रात अपने फ्लैट पर मृत पाए गए।

 
Follow :
एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी, फ्लैट में मिली लाश; डोपिंग बैन के बाद थे तनाव में, खेल जगत में पसरा मातम | Image: X

भारत को पैरा एशियन गेम्स में तीन बार गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज यादव ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे खेल जगत सन्नाटा पसर गया है। 42 साल के नीरज बीते रात अपने फ्लैट पर मृत पाए गए। उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। संभावित तौर पर उन्होंने कोई विषाक्त पदार्थ खाया है। नीरज यादव जब 2018 में एशियन गेम्स में मेडल जीते थे तो उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

डोपिंग प्रतिबंध के कारण एशियन पैरा गेम्स में नहीं ले सके थे हिस्सा

भारत के मुख्य पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण ने नीरज के निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उन्हें भी नीरज के जहर खाने और आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया।

कोच के मुताबिक, डोपिंग प्रतिबंध के कारण नीरज आगामी आईची-नागोया एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि इस वजह से नीरज भावनात्मक तनाव से गुजर रहे होंगे। हालांकि, उनकी मौत के कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

नीरज यादव का करियर

उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीरज यादव भारत के जाने-माने पैरा-एथलीट में से एक थे। सात साल की उम्र में पोस्ट-पोलियो रेसिडुअल पैरालिसिस का पता चलने के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को पूरा किया और पैरा खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। पैरा-एथलेटिक्स में आने से पहले वे करीब 6 साल तक 2005 से 2012 के बीच व्हीलचेयर टेनिस खेला करते थे। इसके बाद वे पैरा एथलेटिक्स में आए और 2015 में उन्हें बड़ी सपलता मिली, जब वे दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट में शॉट पुट, जैवलिन और डिस्कस इवेंट में गोल्ड मेडल जीते। इसके बाद विश्व पटल पर भी वे अपने दमखम दिखाते रहे।

जकार्ता में 2018 एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने मेंस F55 जेवलिन थ्रो में 29.84 के एशियन रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 2023 में चीन में हुए अगले एशियन पैरा गेम्स में वे दो इवेंट में गोल्ड मेडल जीते थे। जेवलिन के अलावा डिस्कस इवेंट में भी उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। हालांकि, अक्टूबर 2023 के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया था, क्योंकि उन्हें नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने सस्पेंड कर दिया था। उनका सैंपल बेंगलुरु में स्टैनोजोलोल, एक एनाबॉलिक स्टेरॉयड के लिए उन्हें पॉजिटिव पाया गया था।

इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर भी चक्रवात 'अर्नब' का साया, दिल्‍ली-NCR सहित इन जगहों पर सुहागिनों को खूब इंतजार कराएगा चांद
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 October 2026 at 12:40 IST