केरल के मुन्नार में बस पलटने से तमिलनाडु के तीन छात्रों की मौत

केरल के मट्टुपेट्टी के इको प्वाइंट पर एक बस के पलट जाने से उसमें मौजूद तमिलनाडु की दो लड़कियों सहित तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

Follow :  
×

Share


Kerala Road accident | Image: freepik

केरल के मट्टुपेट्टी के इको प्वाइंट पर एक बस के पलट जाने से उसमें मौजूद तमिलनाडु की दो लड़कियों सहित तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आदिका (19), वेनिका (19) और सुथन (19) के रूप में हुई है। ये सभी पड़ोसी राज्य के कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल स्थित स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ते थे।

उसने बताया कि यह दुर्घटना उस दौरान हुई जब कन्याकुमारी से मुन्नार घूमने छात्रों को ले जा रही पर्यटक बस पलट गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस दुर्घटना में दो लड़कियों और एक लड़के समेत तीन छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में कम से कम 47 छात्र मौजूद थे जिनमें से कम से कम 30 घायल हो गए हैं।’’

तेज रफ्तार की वजह से हादसा

उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि बस की रफ्तार अधिक होने से यह पलट गई। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो को थेनी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को पास के अस्पताल ले जाया गया है।

 

यह भी पढे़ं: संगम नोज में कैसी मची भगदड़, विधानसभा में CM योगी ने सबकुछ बताया

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 21:19 IST