पुणे जहरीली शराब कांड मामले में बड़ी कार्रवाई, हडपसर थाने के तीन पुलिस अधिकारी सस्पेंड; 14 लोगों की गई थी जान

जहरीली शराब पीने से पिंपरी-चिंचवड़ में 14 लोगों की जान चली गई थी। अब इस मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

 
Follow :
पुणे जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज | Image: ANI/Representative

महाराष्ट्र के पुणे में जहरीला शराबकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीले शराब पीने से 14 लोगों की मौत मामले में तीन पुलिस अधिकारी पर गाज गिरी है। लापरवाही बरतने के आरोप में हडपसर थाने के तीन पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

जहरीली शराब पीने से पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में 9 लोगों की जान चली गई थी, जबकि हडपसर इलाके में 5 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह कुल 14 लोग जहरीली शराब का शिकार हुए हैं। मामले में अब पुणे पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

हड़पसर थाने के तीन अधिकारी सस्पेंड

हड़पसर पुलिस स्टेशन से जुड़े तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इन अधिकारियों को अपने क्षेत्र में गैर-कानूनी और जहरीली देसी शराब के धंधे पर प्रभावी रोक लगाने में नाकामी मिली। साथ ही सुपरविजन में गंभीर खामियां पाई गईं। इस लापरवाही के चलते जहरीली शराब का कारोबार फलता-फूलता रहा, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हुई।

सस्पेंड किए गए अधिकार के नाम

  • सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय मोगले
  • असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर हसीना सिकलगर
  • पुलिस सब-इंस्पेक्टर हसन मुलाणी

मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े पुलिस गिरफ्त में

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े नकली शराब बनाने का काम करता था। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने कर्नल सिंह विरखा और उनके बेटे गुरु मंगल सिंह को भी नकली शराब की खेप बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर जहरीली शराब तैयार कर बेचने का आरोप है, जिससे अब तक 14 लोगों की जान गई है।


पुलिस  पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी को खाली करना पड़ेगा 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 May 2026 at 07:16 IST