'ये तो शुरुआत है, आने वाले समय में आंकड़ा बढ़ेगा, TMC के विधायक...', ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने बढ़ाई ममता की टेंशन, सांसदों को लेकर क्या कहा?

तृणमूल के बागी गूट के विधायक और नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि कई और TMC ममता गुट के विधायक उनके संपर्क में है। आने वाले में दिनों में संख्या और बढ़ेगी।

 
Follow :
Ritabrata Banerjee | Image: ANI

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ा दी है। 58 विधायकों का साथ होने का दावा करते हुए ऋतब्रत बनर्जी ने पहले पहले खुद को विधानसभा में विपक्ष का नेता (LoP) घोषित किया। स्पीकर से इस गुट को मान्यता भी मिल गई। अब ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि अभी उनके संपर्क कई और विधायक है, जो ममता दीदी का साथ छोड़कर उनके साथ आने वाले हैं।

तृणमूल के बागी गूट के विधायक और नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया है कि आने वाले समय उनकी ताकत और बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाले विधायको की संख्या कम होने की जगह यह बढ़ती रहेगी। ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, मैंने 2 से तीन तिहाई विधायकों के साथ का दावा किया था मगर अब यह संख्या रूकने वाला नहीं है, बल्कि इसमें इजाफा ही होगा।

अब हमारा आंकड़ा रूकने वाला नहीं है-ऋतब्रत बनर्जी 

ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, 'जहां तक हमारे आंकड़ों का सवाल है, वो बढ़ता ही जाएगा। संख्या घटने का कोई सवाल ही नहीं है। अभी बहुत सारे टीएमसी विधायक हमारे संपर्क में हैं। कुछ दिन बाद मैं नाम लेकर बता दूंगा। बस थोड़ा इंतजार करें। विधायकों की संख्या बढ़ती ही रहेगी।'

June 5, 2026

ऋतब्रत बनर्जी ने बताया TMC सांसद संपर्क में है या नहीं

जब पत्रकारों ने TMC के कई सांसदों से संपर्क में होने के बारे में सवाल किया तो ऋतब्रत बनर्जी ने जवाब दिया, “पिछले हफ्ते मैंने किसी भी सांसद से बात नहीं की है। मैं सांसद भी नहीं हूं तो सांसद क्या करेंगे ये मैं नहीं बता सकता। कल क्या होगा ये नहीं पता। इंतजार कीजिए, कल कुछ भी हो सकता है। जहां तक विधायकों की संख्या का सवाल है, यह संख्या बढ़ती ही रहेगीl "

June 5, 2026

ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने बढ़ाई ममता की टेंशन

बता दें कि TMC के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी, जिन्हें हाल ही में पार्टी से निकाल दिया गया था, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता बन गए हैं। यह तब हुआ जब वे TMC के 80 विधायकों में से 58 को लेकर विधानसभा पहुंचे। इस कदम से तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी फूट पड़ने का खतरा पैदा हो गया है और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। ऋतब्रत ने दावा किया है कि वह TMC को बचाएंगे, और साथ ही कहा, हम एक टीम के तौर पर मिलकर काम करेंगे।
 

यह भी पढ़ें: लालू-राबड़ी से लेकर तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 13:55 IST