Bihar: लालू-राबड़ी को अब नहीं मिलेगी Z+ सुरक्षा, बेटे तेज प्रताप की सिक्योरिटी में भी कटौती, तेजस्वी का Y+ कवर बरकरार

Bihar news: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम लालू यादव के परिवार की सुरक्षा में बदलाव हुआ है। लालू-राबड़ी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा घटाई गई है। वहीं, तेजस्वी की Y+ सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejashwi Yadav, Lalu Yadav & Rabri Devi
लालू परिवार की सुरक्षा में बदलाव | Image: ANI

Lalu Yadav Family Security: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया है। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की मिल रही जेड प्लस सिक्योरिटी (Z+ Security) को हटा दिया गया है। इसके बाद अब उन्हें बिहार विशेष की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। इसके अलावा लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की सिक्योरिटी में भी बदलाव हुआ है।

लालू और राबड़ी दोनों को अब BSAP से 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला पुलिस बल से 2 अंगरक्षक, एचक्यूआरटी (HQRT) से पायलट वाहन के साथ बुलेटप्रूफ कार और पटना जिला बल से एस्कॉर्ट व पायलट की व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी।

तेज प्रताप को मिलेगा सिर्फ एक बॉडीगार्ड

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। पहले उन्हें ‘ए’ श्रेणी की सुरक्षा मिलती थी, लेकिन अब सिर्फ एक बॉडीगार्ड ही उनके साथ रहेगा।

तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री को मिलेगी ऐसी सुरक्षा

दूसरी ओर, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की Y+ सुरक्षा बरकरार रहेगी। इस कैटेगरी में एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल है। तेजस्वी को BSAP से 1 से 4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 अंगरक्षक (3 सादे लिबास और 3 वर्दीधारी) और 1 से 4 एस्कॉर्ट पार्टी (वाहन समेत) की सुरक्षा दी जाएगी। वहीं, तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव को एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया जाएगा। लालू की बेटी और सांसद मीसा भारती की सुरक्षा में तीन सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

Advertisement

बंगले को लेकर बवाल जारी

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती का फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब उनके बंगले को लेकर पहले ही विवाद जारी है। राबड़ी को 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले को खाली करने का नोटिस मिला हुआ है। भवन निर्माण विभाग की ओर से मिले नोटिस के बाद भी पूर्व सीएम ने आवास छोड़ने से इनकार कर दिया है।

बंगला मत्स्य पालन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है। वहीं, लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को नया बंगला  39, हार्डिंग रोड पर आवंटित किया गया है। बंगला खाली करने के लिए उन्हें कई बार नोटिस भी मिल चुका है, लेकिन उन्होंने इसे खाली नहीं किया। राबड़ी 2005 से इसी आवास में रह रही हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वे जगह खाली कराने के लिए फोर्स बुला सकते हैं लेकिन मैं उसे खाली नहीं करूंगी। चाहे तो फोर्स बुलाकर सामान फेंकवा दें।

Advertisement

इस पर CM सम्राट चौधरी ने कहा है कि घर तो खाली करना पड़ेगा, कोई माई का लाल नहीं है जो सरकारी घर खाली नहीं करेगा। यहां लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं। यहां मां को अलग घर चाहिए, बेटे को अलग घर चाहिए।

यह भी पढ़ें: '53 सालों से कांग्रेस में हूं', CM बनते ही DK शिवकुमार को पहला झटका, रामलिंगा रेड्डी ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, वादाखिलाफी का लगाया आरोप

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड