अपडेटेड 6 March 2025 at 17:07 IST
EXCLUSIVE/ 'लिमिटलेस भारत का रास्ता लिमिटलेस दिल्ली से होकर निकलेगा', रेखा गुप्ता ने की रिपब्लिक समिट थीम की सराहना
रेखा गुप्ता ने कहा कि लिमिटलेस भारत का रास्ता लिमिटलेस दिल्ली के बीच से होकर निकलने वाला है। दिल्ली भारत का दिल है तो दिल्ली कैसे पीछे छूट सकती है।
Delhi CM Rekha Gupta Republic Plenary Summit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क की खूब प्रशंसा की है। Republic Plenary Summit 2025 को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने धन्यवाद दिया और अपनी बात रखते हुए कहा कि लिमिटलेस इंडिया इस विषय पर जो समिट आयोजित किया है, दिल की गहराई से बधाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बारे में सोचते हैं तो लिमिटलेस भारत का रास्ता लिमिटलेस दिल्ली के बीच से होकर निकलने वाला है। दिल्ली भारत का दिल है तो दिल्ली कैसे पीछे छूट सकती है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि देश में 2014 के बाद एक अलग अध्याय शुरू हुआ। नरेंद्र मोदी देश के पीएम बनकर आए और जो चीजें देश के लिए लाइबिलिटीज थीं, वो एसेट बनना शुरू हो गईं, बनती चली गईं, आज भी बन रही है और भविष्य में और अधिक योजनाएं चल रही हैं। इतनी बड़ी जनसंख्या जिसको जापान और चीन ने अपनी एसेट के रूप में इस्तेमाल किया। भारत ने नरेंद्र मोदी के आने के बाद इस बारे में सोचा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत से जुड़ना चाहता है। भारत के साथ जुड़कर गर्व की अनुभूति करता है। देश के पीएम के साथ फोटो खिंचवाना और हाथ मिलाना भी उसको आनंद देता है, आज ऐसा भारत है। 140 करोड़ की जनसंख्या जब अपने पीएम मोदी विश्व पटल पर सबसे आगे देखती है तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
भारत ने हर नई ऊंचाई को छूना शुरू किया है- रेखा गुप्ता
रिपब्लिक समिट में रेखा गुप्ता ने कहा कि आज पूरे विश्व में, हर देश में भारतीय रहते हैं वो अपने आप को कनेक्ट करते हैं कि हम भारतीय हैं। उनको आज विदेश में रहकर गर्व होता है। ये आज भारत की पहचान है, जो 2014 के बाद बदली है। उन्होंने कहा कि भारत ने हर नई ऊंचाई को छूना शुरू किया है। अपना मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड, व्यापार-उद्योग में निर्भर होते जा रहे हैं। जो चीजें पहले बाहर से मंगवानी पड़ती थीं, आज भारत विश्व में एक्सपोर्ट की दुनिया में नंबर-वन स्थिति में खड़ा होकर काम करता है। बहुत खुशी होती है कि भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। विश्व गुरु, जो सभी को एक रास्ता देता है। एक जीवन जीने की कला सिखाता है और एक आइडल बनकर सामने आता है।
दिल्लीवासियों का रेखा गुप्ता ने शुक्रिया अदा किया
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दौरान दिल्लीवासियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि दिल्ली में जो डबल इंजन की सरकार बनाई गई है। अब वो मौका आएगा तब दिल्ली प्रोग्रेस और गति देखेगी। विकसित दिल्ली का सपना साकार होगा। उन्होंने पिछली AAP सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तकलीफ होती थी मुझे जब मोदी जी की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थीं, लेकिन दिल्ली में कुछ लोग अपनी संकुचित मानसिकता के चलते इससे दिल्ली के लोगों को महरूम रखते थे। रेखा गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की सभी योजनाओं पर दिल्ली का अधिकार है और वो अब दिल्ली में लागू होंगी। दिल्ली का एक-एक व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ उठाएगा।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 17:07 IST