तेलंगाना के मंत्री ने श्रीशैलम सुरंग में फंसे श्रमिकों के सफल बचाव के लिए प्रार्थना की

तेलंगाना के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने श्रीशैलम सुरंग में चल रहे रेस्क्यू का जायजा लिया।

Follow :  
×

Share


Telangana Tunnel Collapse | Image: Republic

तेलंगाना के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग के निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने के बाद इसमें फंसे आठ लोगों के सफल बचाव के लिए सोमवार को प्रार्थना की।घटनास्थल का दौरा करने के बाद मंत्री ने कहा कि फंसे हुए श्रमिक झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे दूरदराज के राज्यों से परियोजना पर काम करने और तेलंगाना के किसानों की मदद करने के लिए आए हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ये आठ लोग जीवित हों। हमारा उद्देश्य लोगों को बचाना है... मैं भगवान श्रीशैल मल्लन्ना से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें सुरक्षित रखें।’’ मंत्री ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता के टी रामा राव के इस आरोप का खंडन किया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विधान परिषद (एमएलसी) के चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण बचाव कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया।

दो कैबिनेट सहयोगी रेस्क्यू टीम के साथ मौजूद

वेंकट रेड्डी ने दावा किया कि विपक्षी नेता सिरसिला नहीं गए, जहां कालेश्वरम परियोजना के कारण सात लोगों की मौत हो गई थी। मंत्री ने कहा कि उनके दो कैबिनेट सहयोगी बचाव कार्यों की देखरेख के लिए सुरंग स्थल पर मौजूद हैं। वेंकट रेड्डी ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तराखंड की एक सुरंग में फंसे 41 लोगों को 17 दिन के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया था और इसलिए सरकार फंसे हुए लोगों की सुरक्षा के प्रति आशान्वित है।

वहीं, एक अन्य मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने सोमवार सुबह कहा कि सुरंग में फंसे आठ लोगों के बचने की संभावना अब ‘‘बहुत कम’’ है, हालांकि उन तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में किसे क्या मिला? UP विधानसभा में CM योगी ने दिया बड़ा बयान

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 21:29 IST