तमिलनाडु में ऑटो सवारी हुई महंगी: सरकार ने किराए की नई दरें तय की, अब 50 रुपये होगा शुरुआती चार्ज
तमिलनाडु सरकार ने ऑटो का किराया संशोधित किया है। नए किराए के अनुसार, शुरुआती 1.8 किलोमीटर के लिए सवारी को 50 रुपये देने होंगे, जबकि इसके बाद हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 25 रुपये लगने वाला है।
- भारत
- 2 min read
तमिलनाडु सरकार ने कई सालों बाद राज्य में ऑटो का किराया संशोधित किया है। सरकार की तरफ से यह फैसला तब आया है, जब राज्य भर में लंबे समय से ऑटो चालकों द्वारा किराए में बदलाव का विरोध किया जा रहा था। सरकार द्वारा सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नए नियम के मुताबिक, सवारी को शुरुआती 1.8 किलोमीटर की यात्रा के लिए ऑटो चालक को 50 रुपये देने होंगे। इसके बाद हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 25 रुपये किराया लगने वाला है।
नई दरें में न्यूनतम 50 रुपये का किराया
तमिलनाडु सरकार तय किए गए नए किराए के तहत अब ऑटो में शुरुआती 1.8 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए न्यूनतम 50 रुपये चुकाने होंगे। यानी अब न्यूनतम किराया 50 रुपये होगा। इसके बाद यात्रा में हर किलोमीटेर के अनुसार 25 रुपये जुड़ेंगे। यानी पहले किलोमीटर के बाद यात्रा में जितने अतिरिक्त किलोमीटर जुड़ेंगे, हर किलोमीटर हिसाब से 25 रुपये देने होंगे।
विजय सरकार का ऑटो चालकों को दिवाली गिफ्ट
तमिलनाडु सरकार ने ऑटो किराए में बदलाव का फैसला वर्षों बाद लिया गया है। सूबे में ऑटो चालक पिछले कई सालों से किराए में संशोधित करने की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ऑटो चालकों को दिवाली का गिफ्ट दिया है।
13 साल बाद ऑटो किराए में बढ़ोतरी
यह नोटिफिकेशन होम डिपार्टमेंट के 25 अगस्त, 2013 और 16 अक्टूबर, 2014 के नोटिफिकेशन की जगह लेगा और तमिलनाडु में स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया और राज्य के दूसरे इलाकों में चलने वाले कॉन्ट्रैक्ट कैरिज ऑटोरिक्शा के लिए बदला हुआ किराया लागू करने का निर्देश देगा। तमिलनाडु सरकार ने ऑटोरिक्शा का किराया यानी रेट करीब 13 साल (25 अगस्त 2013 से) बढ़ाया गया है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 28 October 2026 at 09:15 IST