अपडेटेड 25 January 2025 at 20:20 IST

केरल तट पर बिना वैध पंजीकरण के मछली पकड़ रही तमिलनाडु की नौका को तटरक्षक बलों ने रोका

भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को यहां विझिंगम तट के पास तमिलनाडु की एक मछली पकड़ने वाली नौका को बिना वैध पंजीकरण के मछली पकड़ते हुए रोका।

Follow :  
×

Share


Tamil Nadu boat fishing without valid registration off Kerala coast stopped by Coast Guard | Image: PIB

भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को यहां विझिंगम तट के पास तमिलनाडु की एक मछली पकड़ने वाली नौका को बिना वैध पंजीकरण के मछली पकड़ते हुए रोका। रक्षा विभाग के एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया कि 'न्यू थारू 2' नामक यह नौका तमिलनाडु के तूतीकोरीन में पंजीकृत पायी गयी और इसका संचालन नाबालिग चालक दल द्वारा किया जा रहा था जो केरल समुद्री मत्स्य विनियमन अधिनियम (केएमएफआरए) का उल्लंघन है।

इसमें कहा गया है कि "भारतीय तटरक्षक इंटरसेप्टर बोट आईसी-309 ने नियमित गश्त के दौरान 25 जनवरी, 2025 को विझिंगम के पास मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका 'न्यू थारू 2' को रोका।

इसमें कहा गया है, "...विझिंगम में बिना किसी वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र के और नाबालिग चालक दल के साथ मछली पकड़ी जा रही थी, जो केरल समुद्री मत्स्य विनियमन अधिनियम (केएमएफआरए) का उल्लंघन है।"

इसमें कहा गया है कि मछली पकड़ने वाली नौका, चालक दल के छह सदस्यों और 200 किलोग्राम मछलियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए विझिंगम में मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी किन्नर हैं? महामंडलेश्वर बनाने पर हिमांगी सखी ने उठाए सवाल

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 25 January 2025 at 20:20 IST