अपडेटेड 10 April 2025 at 14:26 IST

Tahawwur Rana: कसाब को भी कांग्रेस ने बिरयानी खिलाई, लेकिन मोदी जी का ये संकल्प था कि राणा को भारत की धरती पर सजा देंगे- BJP

तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर बीजेपी जहां प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व कर रही है वहीं कांग्रेस पर कसाब जैसे आतंकी को बिरयानी खिलाने का आरोप लगा रही है।

Follow :  
×

Share


Tahawwur Rana Extradition | Image: PTI/ANI

मुंबई आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के भारत में लैंड होने से पहले सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी इसे मोदी सरकार की बड़ी जीत बता रही है। तो विपक्ष भी इसे भारी मन से स्वागत योग्य कदम बता रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।


बस कुछ ही देर में आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से लेकर आ रहे विशेष विमान की लैंडिग होने वाली है। पालम एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। NIA की टीम राणा को पहले औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी फिर कोर्ट में पेशी होगी। एनआईए के 7 अधिकारी एयर इंडिया के विशेष विमान से राणा को अमेरिका से प्रत्यापित कर भारत ला रहे हैं। राणा के प्रत्यर्पण पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है।

कांग्रेस कसाब को बिरयानी खिलाती थी- पीयूष गोयल 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर कहा, कांग्रेस की सरकार ने आरोपियों को सख़्त सजा दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। कसाब जो पकड़ा गया था उसे भी बिरयानी खिलाते थे। आज हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है। जिन्होंने हमारे देश पर हमला किया था उन्हें हम भारत की जमीन पर, भारत के कानून से सजा दिलाएंगे। हम किसी को भी भारत की धरती आंख डालने नहीं देंगे।

पाताल से भी अपराधी को ढूंढ लाएंगे

तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, नरेंद्र मोदी सरकार का पहला निश्चय है कि हम अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखेंगे। अपराधी अपराध करके पाताल में भी चला जाए तो उसे ढूंढने का पूरा प्रयास होगा। मुंबई हमले का मास्टर माइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लगातार प्रयास हो रहे थे। 2014 के पहले की सरकार ऐसे लोगों को बचाना चाहती थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण हो रहा है और उसके किए की सजा इस देश की अदालत में तय होगी।

RJD ने भी बताया स्वागत योग्य कदम

वहीं, RJD ने भी इस स्वागत योग्य कदम बताया है। तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा,ये स्वागत योग्य है। देश उस बर्बर हिंसा को भूला नहीं है। अब आर्थिक अपराध करके जो भागे हैं उनकी बारी होनी चाहिए। उनमें भी ढील नहीं होनी चाहिए।

बीजेपी के शासन में देशद्रोहियों का सफाया होगा-नित्यानंद राय 

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है। अब हमारे देश पर बुरी नजर रखने वाले देशद्रोहियों का कल्याण नहीं है, इन सभी लोगों का सफाया होगा।
 

यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा को भारत पहुंचने में क्यों हो रही है देरी? जानें ताजा अपडेट

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 April 2025 at 14:13 IST