'2-3 दिनों तक रेकी की गई, यह एक सोची-समझी हत्या', PA के मर्डर के बाद सुवेंदु अधिकारी का फूटा गुस्सा; बोले- अब गुंडों को खत्म...

सुवेंदु अधिकारी ने पीए की हत्या को सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि पहले 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी। राज्य में हुई इस हत्या को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।

Follow :  
×

Share


पश्चिम बंगाल में सत्ता परविर्तन के बीच सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, प्‍वाइंट ब्‍लैंक रेंज से सीने में घुसी बुलेट | Image: X

Suvendu Adhikari on PA Murder: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या से पूरे देश में हड़कंप मच गया। अब इस वारदात पर सुवेंदु अधिकारी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे सोची-समझी हत्या करार दिया।

सुवेंदु अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि यह एक सोची-समझी हत्या है और डीजीपी ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं- सुवेंदु अधिकारी

उन्होंने आगे कहा कि हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने (मृतक के) परिवार और पुलिस से बात की है। विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं। पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे।

'PA की हत्या 'महा-जंगल राज' का नतीजा'

सुवेंदु इस हत्या को 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि  बीजेपी यहां के गुंडों को खत्म करने का काम शुरू करेगी।

जिसका BJP से कोई लेनादेना नहीं, उसकी हत्या क्यों?

वहीं बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, 'यह शायद भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का नतीजा है। सीसीटीवी फुटेज की अभी जांच की जा रही है। चंद्र एक भरोसेमंद इंसान थे, वे नेता प्रतिपक्ष के दफ्तर के सारे कामकाज देखते थे, हमारे विधायकों के लिए भाई जैसे थे, और कई तरह के दूसरे काम भी संभालते थे। जिस इंसान का बीजेपी से कोई लेना-देना ही नहीं था, उसकी हत्या क्यों की गई? जनता में भारी गुस्सा है। हमने तो शांति चाही थी, लेकिन अब परिवार जरूर जवाब मांगेगा। अभी कुछ देर पहले ही, हमारे एक बूथ कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किया गया और वह अभी अस्पताल में भर्ती है।

क्या है पूरा मामला?

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय चंद्रनाथ अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी में एक और शख्स मौजूद था।

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को बीच सड़क रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो गाड़ियां चंद्रनाथ की कार का पीछा कर रही थी, जिनमें एक कार और एक बाइक शामिल थी। हत्या को अंजाम देने के लिए कार ने पहले चंद्रनाथ की गाड़ी को ओवरटेक किया, जिसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। रथ के सीने में दो गोलियां लगीं है जो उनके दिल के आर-पार हो गई। 

यह भी पढ़ें: '5 गोलियां चलाईं, जिसने ये किया, उसे हम छोड़ेंगे नहीं', सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद निशाने पर ममता की पार्टी; BJP बोली- TMC ने...

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 May 2026 at 06:40 IST