'बाटला हाउस पर बहे आंसू, पर भारतीय पायलट के लिए एक शब्द नहीं...' सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर 'वोट बैंक की राजनीति' का आरोप लगाते हुए फ्लाई दुबई उड़ान में यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर पर पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाए। त्रिवेदी ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल और अमरीकी राष्ट्रपतियों ने कैप्टन मच्छर के अदम्य साहस की सराहना की, वहीं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

 
Follow :
'बाटला हाउस पर बहे आंसू, पर भारतीय पायलट के लिए एक शब्द नहीं...' सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना | Image: ANI

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने फ्लाई दुबई की उड़ान में यात्रियों की जान बचाकर 'अदम्य साहस' का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के मुद्दे पर विपक्षी पार्टी की चुप्पी पर गहरे सवाल उठाए। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रहित और देश के नायकों के सम्मान से ऊपर अपनी 'वोट बैंक की राजनीति' को प्राथमिकता दे रही है।

कांग्रेस क्यों साधी है चुप्पी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पूरा देश कैप्टन स्मित मच्छर के साहसिक कार्यों पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहां कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं पायलट से फोन पर बात कर उनकी वीरता की सराहना की, वहीं दूसरी ओर इजरायल और अमेरिका के राष्ट्रपतियों सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके साहस की प्रशंसा की जा रही है। इसके विपरीत, आरोपी ओमानी पायलट हमाम अल-हम्मामी के अल-कायदा समर्थित होने की खबरों के बीच, कांग्रेस की ओर से कैप्टन मच्छर के समर्थन में एक भी सोशल मीडिया पोस्ट, बयान या सहानुभूति का शब्द सामने नहीं आया है।

सोनिया और राहुल पर साधा निशाना

भाजपा नेता  ने कांग्रेस नेतृत्व के अतीत के सार्वजनिक रुख की तुलना करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। त्रिवेदी ने कहा 'बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए जिनकी आंखों में आंसू आ गए थे, उन्होंने देश का मान बढ़ाने वाले कैप्टन स्मित के लिए एक शब्द भी नहीं कहा।'
राहुल गांधी द्वारा अक्टूबर 2023 में गाजा के मुद्दे पर किए गए ट्वीट्स, प्रस्तावों और समाचार पत्रों के लेखों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने वोट बैंक के डर से इस विषय पर पूरी तरह मौन हैं।

October 4, 2026

'कैप्टन स्मित को लेकर गांधी परिवार पर किए सवाल

सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल किया कि जाकिर नाइक, अफजल गुरु और बुरहान वानी जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले कांग्रेस नेता कैप्टन स्मित के अदम्य साहस पर खामोश क्यों हैं? इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस में इमरान मसूद की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हुई हालिया नियुक्ति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि 'भारत माता की जय' के नारों को अनुशासनहीनता बताने वाली कांग्रेस, विवादास्पद बयान देने वालों को बड़े पद सौंप रही है। त्रिवेदी ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश की जनता राहुल गांधी से इन सभी मुद्दों और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के प्रति कांग्रेस की पुरानी प्रवृत्ति पर जवाब मांगेगी।

October 4, 2026

ये भी पढ़ें - 'कांग्रेस के DNA में लोकतंत्र-जनादेश का अपमान करना': ECI विवाद के बीच शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 4 October 2026 at 16:54 IST