बवाल के बाद बैकफुट पर आए उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल! दलेर मेहंदी से मांगी माफी, भाइ मीका सिंह बोले- कलाकारों को होना चाहिए सम्मान

मंत्री उनियाल द्वारा मांफी मांगे जाने को लेकर भी सिंगर मीका सिंह की टीम ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया कि वो मंत्री सुबोध उनियाल के इस कदम की सराहना करते हैं।

 
Follow :
बवाल के बाद बैकफुट पर आए उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल! दलेर मेहंदी से मांगी माफी, भाइ मीका सिंह बोले- कलाकारों को होना चाहिए सम्मान | Image: X

सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद सुर्खियों में बना हुआ था। सिंगर पर शराब पी कर गाना गाने का आरोप लगाया गया था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हुआ जिसके बाद मीका सिंह, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्रिटीज ने सिंगर के समर्थन में आवाज उठाई थी। इस घटना के बाद अब मंत्री सुबोध उनियाल के माफी मांगने की खबर सामने आई है। मीका सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

मंत्री उनियाल द्वारा मांफी मांगे जाने को लेकर भी सिंगर मीका सिंह की टीम ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया कि वो मंत्री सुबोध उनियाल के इस कदम की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों और उनकी गरिमा का सम्मान करना बेहद जरूरी है। बयान में कहा गया- 'हम इस बात की सराहना करते हैं कि सुबोध उनियाल जी ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर टेलीफोन पर बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी पाजी से माफी मांगी है।

कलाकारों और उनकी गरिमा का सम्मान करना बेहद जरूरी है। दलेर पाजी एक सीनियर कलाकार हैं, जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया है। हर कलाकार के साथ सम्मान से पेश आया जाना चाहिए। हमें उम्मीद है कि अब ये मामला यहीं खत्म हो जाएगा। सभी आपसी सम्मान और समझ के साथ आगे बढ़ेंगे, टीम मीका सिंह।'

'मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनियाल की ओर से माफी मांगी थी'

इससे पहले, मीका सिंह ने खुलासा किया था कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनियाल की ओर से माफी मांगी थी और दोनों भाइयों को राज्य में प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया था। मीका ने सीएम धामी के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, “जिस तरह से उन्होंने दलेर पाजी और मुझसे बात की वह बहुत विनम्र और शालीन थी। उन्होंने मंत्री की ओर से माफी मांगी, हालांकि मैंने उनसे कहा कि इसकी जरूरत नहीं थी क्योंकि उन्होंने कोई गलती नहीं की थी।” माफी की यह श्रृंखला विवाद को सुलझाने और आपसी समझ की भावना को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है।

भाई के समर्थन में उतरे थे मीका सिंह

मंत्री ने आरोप लगाया था कि दलेर मेहंदी ठीक से गाना नहीं गा रहे थे और लिप-सिंक करके प्रस्तुति दे रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि सिंगर शराब पीकर कार्यक्रम में आए थे। मंत्री की इन टिप्पणियों के बाद मामला काफी बढ़ गया और सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चा होने लगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मीका सिंह ने अपने भाई दलेर मेहंदी का खुलकर समर्थन किया था।

मीका ने बताया था कि उस समय दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने दर्शकों के लिए करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। ऐसे में उन पर शराब पीकर आने का आरोप लगाना और सबके सामने इस तरह बात करना गलत था। मीका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अगर किसी कलाकार से कोई गलती होती है, तो उसे सम्मान के साथ समझाया जा सकता है। किसी को मंच पर माइक लेकर सबके सामने डांटना और अपमानित करना सही तरीका नहीं है।

इसे भी पढ़ें- 'मौत का गुटखा'! बालकनी में थूकने पहुंचा 60 साल का बुजुर्ग; 11 हजार वोल्ट की लाइन से लगा करंट; छज्जे से झूलती मिली लाश
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 October 2026 at 21:58 IST