अपडेटेड 30 August 2025 at 21:41 IST

Exercise Tips: रोजाना 10 मिनट की स्ट्रेचिंग से ऐसे रहे फिट, सिर्फ 4 एक्सरसाइज भी कर लेंगे तो हो जाएगा आपका काम

रोजाना सिर्फ 10 मिनट की स्ट्रेचिंग आपके शरीर को जवां और फिट रख सकती है। ये स्ट्रेचिंग आपकी मसल्स को लचीला बनाती है, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है और आपको ताजगी का अहसास कराती है।

Follow :  
×

Share


एक्सरसाइज | Image: Unsplash

Exercise Tips: बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में कई बदलाव आते हैं। शरीर में लचीलापन कम होने लगता है, मसल्स कमजोर होती हैं और हड्डियों में दर्द बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 10 मिनट की स्ट्रेचिंग से आप अपने शरीर को जवां बनाए रख सकते हैं। स्ट्रेचिंग मसल्स को लचीला बनाती है, साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारती है। यहां कुछ एक्सरसाइज हम आपको बता रहे हैं अगर ये 4 एक्सरसाइज भी आप सुबह उठ कर कर लेंगे तो आपका दिन बन जाएगा।

मसल्स स्ट्रोंग बनाएं और मानसिक शांति भी पाए

हर दिन सिर्फ 10 मिनट की स्ट्रेचिंग से आपकी उम्र का असर कम किया जा सकता है। यह न सिर्फ आपके शरीर को फ्लेक्सिबल बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जा भी देता है। जब हम अपनी मसल्स और जॉइंट्स को स्ट्रेच करते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो शरीर को ताजगी का एहसास कराता है।

आप चाहे तो सुबह उठते ही कुछ मिनटों का स्ट्रेच करके दिनभर ताजगी महसूस कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को भी जवां बनाए रखता है क्योंकि बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से चेहरे पर भी निखार आता है। इसलिए अगर आप भी बढ़ती उम्र के असर को कम करना चाहते हैं, तो आज से ही स्ट्रेचिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

नेक स्ट्रेचिंग

नेक स्ट्रेचिंग के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और फिर अपनी गर्दन को धीरे-धीरे किसी एक तरफ झुकाएं, इस पोजीशन में गर्दन को 10 सेकंड तक रखें फिर वापस सीधे पोजीशन में आ जाएं । अब गर्दन को दूसरे कंधे की ओर झुकाएं और 10 सेकंड तक रुकें। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं। इस स्ट्रेचिंग को करने से गर्दन का दर्द और जकड़न कम होगी। मांसपेशियों में जमा स्ट्रेस रिलीज होगा और सिर दर्द में आराम मिलेगा।

PC : Freepik

कोबरा पोज

कोबरा पोज के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और हाथों को कंधों के नीचे रखें। अब धीरे-धीरे शरीर के अगले हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं । कोहनी को हल्की मुड़ी रहने दे और सिर को ऊपर उठाकर 10 से 15 सेकंड तक होल्ड करें। कोबरा पोज करने से पीठ दर्द दूर होता है, पेट की मांसपेशियां टोन होती हैं और शरीर काफी स्ट्रांग बनता है।

Pc: Freepik

शोल्डर रोल्स

इस स्ट्रेचिंग के लिए कंधों को 10 बार धीरे-धीरे आगे की ओर घूमाएं और फिर 10 बार पीछे की ओर घुमाएं। इस स्ट्रेचिंग को 7 से 8 बार दोहराएं। इससे पीठ और कंधों के तनाव को कम किया जा सकता है। बॉडी पोस्चर को बेहतर बनाने में यह मदद करता है। यह कंधे और अपर बॉडी को फुली स्ट्रेच करता है और स्ट्रेस रिलीज करता है।

Pc: Freepik

कैट काउ स्ट्रेच

कैट काउ स्ट्रेच के लिए हाथों और घुटनों के बल जाएं ।सांस अंदर लेटते हुए पीठ को नीचे करें और सिर ऊपर उठाएं, यह काउ पोज होता है। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर उठाएं और सिर नीचे की तरफ करें, यह कैट पोज होता है। बारी-बारी से 10-10 सेकंड के लिए काउ पोज़ फिर कैट पोज में बॉडी को होल्ड करें। 

Pc : Freepik

इस स्ट्रेचिंग को 10 से 15 बार दोहराएं। इससे शरीर की हड्डी मजबूत बनती है, कमर में दर्द हो तो राहत मिलेगी और पोस्चर में सुधार होगा। 

यह भी पढ़ें : Teeth Tips: एक दिन में कितनी बार दांतों को ब्रश करना चाहिए?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 August 2025 at 21:41 IST