अपडेटेड 7 March 2025 at 13:09 IST
श्रीलंका की नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि मछुआरों को तलपाडु पियर, मन्नार लाया गया। बयान के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें मत्स्य निरीक्षक, मन्नार को सौंपा जाएगा।
Indian Fishermen Arrested: श्रीलंका की नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी एक नौका जब्त कर ली। नौसेना के मुताबिक मन्नार के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाकर इन मछुआरों को पकड़ा गया।
श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि मछुआरों को तलपाडु पियर, मन्नार लाया गया। बयान के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें मत्स्य निरीक्षक, मन्नार को सौंपा जाएगा।
नौसेना का कहना है कि वह विदेशी नौकाओं द्वारा अवैध मछली पकड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त और अभियान चलाती है क्योंकि इससे स्थानीय मछुआरों की आजीविका प्रभावित होती है।
इससे पहले, श्रीलंका में 23 फरवरी को भी 32 भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया गया था और पांच नौका जब्त की गई थीं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 7 March 2025 at 13:09 IST