आसमान में ही स्पाइसजेट विमान का इंजन फेल, कोलकाता एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; फिर क्या हुआ?

मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। इंजन में खराबी आने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

 
Follow :
SpiceJet flight emergency landing Kolkata airport | Image: Representational

मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG670 की इंजन में अचानक खराबी आ गई, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आनन-फानन में कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई ।  

घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन पायलट की सुझबुझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

स्पाइस जेट की विमान की इमरजेंसी लैंडिंग 

कोलकाता एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइस जेट की उड़ान संख्या SG670 को एक इंजन में खराबी आने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और 23.38 बजे पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति हटा ली गई। 

इंजन में आई थी तकनीकी खराबी

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान कोलकाता पहुंच ही रहा था कि अचानक इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने इंजन में खराबी की सूचना दी हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट ऑथरटी तुरंत अलर्ट मोड में आ गई।  इमरजेंसी की घोषणा कर आपातकालीन लैंडिंग के लिए रूट क्लियर किया। 

यह भी पढ़ें: यूपी STF ने लखनऊ में 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, ऑक्सीटोसिन बरामद
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 November 2025 at 07:12 IST