अपडेटेड 25 June 2024 at 10:45 IST

अंतरिक्ष पर चहलकदमी की योजना रद्द, नासा ने ‘स्पेससूट’ से पानी के रिसाव को देखते हुए लिया फैसला

नासा ने एक अंतरिक्ष यात्री के ‘स्पेससूट’ से पानी के रिसाव के बाद ‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन’ पर अंतरिक्ष में चहलकदमी की योजना रद्द कर दी गई।

Follow :  
×

Share


अंतरिक्ष पर चहलकदमी की योजना रद्द की | Image: Reuters

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) ने एक अंतरिक्ष यात्री के ‘स्पेससूट’ से पानी के रिसाव के बाद ‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन’ पर अंतरिक्ष में चहलकदमी की योजना रद्द कर दी गई। ‘स्पेससूट’ अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा पहना जाने वाला विशेष परिधान होता है।

क्या कहा नासा ने?

अंतरिक्ष यात्रियों ट्रेसी डायसन और माइक बैरेट ने अंतरिक्ष स्टेशन के ‘एयरलॉक’ के ‘हैच’ को खोला तभी डायसन ने अपने ‘स्पेससूट’ की शीतलन प्रणाली से पानी के रिसाव की सूचना दी जिसके बाद अंतरिक्ष पर चलहकदमी की योजना रद्द कर दी गई। बैरेट ने कहा, "यहां अब हर जगह पानी है।"

नासा ने बताया कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को कोई खतरा नहीं है। इन अंतरिक्ष यात्रियों को खराब हो चुके एक संचार बॉक्स को हटाना था तथा अंतरिक्ष में घूमती प्रयोगशाला के बाहर से सूक्ष्मजीवों के नमूने एकत्र करने थे। इस महीने की शुरुआत में भी एक अन्य अंतरिक्ष यात्री को ‘‘स्पेससूट में असुविधा’’ होने के बाद अंतरिक्ष में चहलकदमी के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें - अनशन पर बैठीं आतिशी की देर रात बिगड़ी तबीयत, LNJP अस्पताल में एडमिट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 25 June 2024 at 10:45 IST