अपडेटेड 25 June 2024 at 07:28 IST
अनशन पर बैठीं आतिशी की देर रात बिगड़ी तबीयत, LNJP अस्पताल में एडमिट, सौरभ भारद्वाज ने बताया हाल
Atishi: जल संकट को लेकर भूख हड़ताल कर रहीं आतिशी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें देर रात दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- भारत
- 3 min read

Atishi Marlena Hunger Strike: दिल्ली में जल संकट को लेकर जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। इस बीच बीती रात तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उनका शुगर लेवल गिर गया, जिसकी वजह से आतिशी को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा।
दिल्ली में बीते कई दिनों से जल संकट बरकरार है। पानी की बूंद-बूंद के लिए दिल्लवाले तरस रहे हैं। इस पर राजनीति भी खूब हो रही है। जहां बीजेपी और कांग्रेस मुद्दे को लेकर आप सरकार पर हमलावर है। तो वहीं आम आदमी पार्टी हरियाणा सरकार पर लगातार दिल्ली के हक का पानी नहीं देने का आरोप लगा रही है। इसके खिलाफ ही 21 जून से आतिशी अनशन पर बैठी हैं।
देर रात अस्पताल में कराया गया भर्ती
जल संकट को लेकर भूख हड़ताल कर रहीं आतिशी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आप नेता संजय सिंह और पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता ने उन्हें देर रात दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया।
AAP सांसद संजय सिंह ने बताया, "उनका ब्लड शुगर लेवल गिरकर 43 से भी कम हो गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत बिगड़ने से पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती होने का सुझाव दिया। उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने पिछले 5 दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। उनका शुगर लेवल कम हो गया है, कीटोन बढ़ रहा है और बीपी कम हो रहा है। वह अपने लिए नहीं लड़ रही हैं, वह दिल्ली के लोगों के लिए लड़ रही हैं।"
Advertisement
'शुगर लेवल गिर रहा...'
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "रात से ही उनका (अतिशी) ब्लड शुगर लेवल गिर रहा था। जब हमने उनका ब्लड सैंपल दिया तो शुगर लेवल 46 निकला था। जब हमने पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो लेवल 36 निकला। डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही वे कोई सुझाव देंगे।"
दिल्ली सरकार के मंत्रियों का PM को पत्र
बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि आतिशी का वजन 2.2 किलो वजन कम हो गया है। डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होने को कहा था, लेकिन आतिशी ने इससे इनकार कर दिया और अपना अनशन जारी रखने की बात कही। वहीं, सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा और उनसे दिल्ली के जल संकट को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की अपील की।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 June 2024 at 07:28 IST