गेट खुलते ही 6 माह के मासूम बच्चे पर पिटबुल ने किया ह‍मला, बुरी तरह नोंचा, मालिक बोला- भूखा था, गलती से...; कंपा देने वाला VIDEO आया सामने

हरियाणा के सोनीपत में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक खूंखार पिटबुल ने 6 महीने के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर उसके शरीर पर अपना जबड़ा कस लिया। आसपास मौजूद 7 लोगों की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद बच्चे की जान जैसे-तैसे बचाई जा सकी।

 
Follow :

हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक खूंखार पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने 6 महीने के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। पिटबुल ने बच्चे को अपने मजबूत जबड़ों में दबोच लिया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

लोगों की मशक्कत के बाद बची मासूम की जान

बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। लगभग 7 लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत की और कुत्ते के जबड़े को खोलकर बच्चे को उसके चंगुल से छुड़ाया। सही समय पर मिली इस मदद के कारण बच्चे की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

मालिक की अजीबोगरीब दलील 'कुत्ता भूखा था'

इस भयावह घटना के बाद पिटबुल के मालिक का एक असंवेदनशील बयान सामने आया है। मालिक का कहना है कि कुत्ता बेचारा भूखा था, इसलिए उसने गलती से हमला कर दिया। मालिक के इस गैर-जिम्मेदाराना जवाब ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है। किसी खूंखार कुत्ते की भूख का बहाना बनाकर मासूम की जान जोखिम में डालने की दलील को कोई भी स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

खतरनाक नस्लों पर लगाम जरूरी

आए दिन पिटबुल और अन्य आक्रामक नस्ल के कुत्तों द्वारा हमले के मामले सामने आ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में ऐसे खतरनाक जानवर पालने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

September 18, 2026

ये भी पढ़ें - दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, RK पुरम में कार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा; बुजुर्ग ड्राइवर पर केस दर्ज

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 18 September 2026 at 11:28 IST