पहले ममता-सोनिया की मुलाकात फिर अभिषेक बनर्जी की राहुल के साथ बैठक... अब कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर, क्या खिचड़ी पका रही Congress-TMC?
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को प्रस्ताव दिया है कि TMC पर BJP के राजनीतिक हमलों को देखते हुए उन्हें अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए। अब देखना होगा कि ममता क्या फैसला लेती है।
- भारत
- 4 min read
तृणमूल कांग्रेस में मची भारी उथल-पुथल के बाद अब कोलकाता से लेकर दिल्ली तक की सियासत में भूचाल आ गया है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) तिनका की तरह बिखर रही है और पार्टी सुप्रिमो ममता बनर्जी फिलहाल पार्टी को एकजुट करने में नाकाम नजर आ रही है। इस बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर आई है, वो काफी चौकाने वाली है। सोनिया गांधी ने TMC चीफ ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर दिया है। उनके साथ भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी कांग्रेस में शामिल होने का न्योता मिला है।
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को TMC को कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया है। इसके साथ ही TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव के पद ऑफर किया गया है। हालांकि,अब तक इस ऑफर पर दोनों दलों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने इस ऑफर पर फैसला लेने के लिए दो दिन का समय मांगा है।
सोनिया का ममता को बड़ा ऑफर
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को प्रस्ताव दिया है कि TMC पर BJP के राजनीतिक हमलों को देखते हुए उन्हें अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए, वरना BJP उन्हें भी आम आदमी पार्टी की तरह परेशान करेगी। बता दें कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को 10 जनपथ पहुंचकर सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। करीब 5 साल ममता बनर्जी 10 जनपथ पहुंचीं थीं। इधर उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी बुधवार को दिल्ली पहुंचे।
राहुल गांधी से मिले अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में 10 जनपथ पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब TMC में नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला जारी है और पार्टी के भीतर राजनीतिक संकट चल रहा है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय के इस्तीफे के 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि TMC की एक और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने भी इस्तीफा देकर ममता बनर्जी को बड़ा झटका दे दिया।
20 बागी सांसदों ने लिखी स्पीकर को चिट्ठी
इस्तीफों का यह सिलसिला TMC में फूट की अटकलों के बीच शुरू हुआ है, जिसमें लगभग 20 लोकसभा सांसद बागी हो गए हैं। बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने ANI को पुष्टि की थी कि 20 सांसदों के एक गुट ने लोकसभा अध्यक्ष से बैठने की अलग व्यवस्था करने का औपचारिक अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, "हम 20 सांसद हैं जिन्होंने अध्यक्ष से अलग बैठने का अनुरोध किया है, और हम पश्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।"
ममता के नाक के नीचे खेला
मंगलवार को पार्टी सुप्रिमो ममता बनर्जी राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए पहुंची थी। जब ममता बनर्जी की मुलाकात सोनिया गांधी से हो रही थी, इसी बीच उनके नाक के नीचे बड़ा खेला हो रहा था। दिल्ली में ही टीएमसी सांसदों की सीक्रेट मीटिंग हुई। यह बैठक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर हुई है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।
Congress-TMC क्या खिचड़ी पका रही है?
सबसे बड़ा सवाल उठा रहा है कि TMC में इस्तीफे का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बागी सांसद खुलकर उनके बयानबाजी कर रही है। वो साफ कह रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी का नेतृत्व अब हमें मंजूर नहीं है। मगर बागी सांसदों को लेकर ममता बनर्जी ने चुप्पी साध रखी है। विधायकों से लेकर सांसदों तक इस्तीफे पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पार्टी की ओर से भले ही कल्याण बनर्जी ने सफाई दी हो मगर ममता की चुप्पी किसे बड़े खेले का ईशारा कर रही है। अब देखना होगा कि आखिरकार Congress-TMC क्या खिचड़ी पका रही है?
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 June 2026 at 15:23 IST