BREAKING: ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल होने का सोनिया ने दिया ऑफर, TMC चीफ को उपाध्यक्ष, अभिषेक को महासचिव बनाने के लिए तैयार- सूत्र
तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह टूटने की कगार पर आ चुकी है। इस बीच सूत्रों से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। सोनिया गांधी ने टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर दिया है।
- भारत
- 2 min read

तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह टूटने की कगार पर आ चुकी है। इस बीच सूत्रों से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। सोनिया गांधी ने टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर दिया है। जानकारी यह भी है कि ममता बनर्जी को कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव के पद ऑफर किया गया है। आपको बता दें कि अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली आकर राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी।
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ममता से कहा है कि वो टीएमसी का विलय कर दें, इसके बदले में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पद दिया जाएगा।
सोनिया गांधी ने इस लिए दिया ऑफर
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को प्रस्ताव दिया है कि TMC पर BJP के राजनीतिक हमलों को देखते हुए उन्हें अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए, वरना BJP उन्हें भी आम आदमी पार्टी की तरह परेशान करेगी। साथ ही, उनकी पार्टी के अंदरूनी लोग भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हैं, इसलिए उनके लिए हालात मुश्किल हो गए हैं।
Advertisement
फिलहाल इस पर टीएमसी या कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच में लंबी-चौड़ी बातचीत हुई। इसके बाद भी कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दोनों पार्टियों के एक जैसे रुख को देखते हुए विलय का प्रस्ताव दे दिया।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अपना किला गंवाने के बाद ममता बनर्जी के हालात ठीक नहीं है। पार्टी के विधायक पहले ही उनसे बगावत कर चुके हैं और अब 20 लोकसभा सांसदों की एक टीम ने भी ममता बनर्जी से खुद को अलग कर केंद्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। टीएमसी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता भी पार्टी से अलग रुख अपना रहे हैं। इसके अलावा नेताओं के बीच में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर भी गुस्सा बड़े स्तर पर पनप रहा है। हाल ही में सोनारपुर में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे अभिषेक के ऊपर हमला भी हुआ था।