अपडेटेड 24 March 2026 at 23:50 IST
Sonia Gandhi: अचानक बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में हुईं भर्ती, राहुल-प्रियंका भी साथ मौजूद
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को फेफड़े से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में दाखिल किया गया है। उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं। परिवार के सदस्य उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन और पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति वर्तमान में स्थिर है और उन्हें एहतियात के तौर पर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सोनिया गांधी को पिछले कुछ समय से प्रदूषण के कारण लगातार खांसी की समस्या रही है। आपको बता दें कि दो महीने पहले भी उन्हें अचानक इसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
कोरोना संक्रमण के बाद से लंग में है समस्या
जून 2022 में सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुई थीं जिसके बाद उन्हें लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में फंगल इन्फेक्शन हो गया था। इसके कारण उन्हें काफी समय तक डॉक्टरी निगरानी में रहना पड़ा और उनके फेफड़ों पर इसका स्थायी प्रभाव पड़ा।
19 जून 2025 को सोनिया गांधी के पेट में कुछ गंभीर समस्या आई थी
इससे पहले 19 जून को भी सोनिया गांधी को पेट में कुछ गंभीर समस्या आई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर कुछ दिनों में छुट्टी दे दी गई थी। करीब चार दिन तक उनकी हालत पर लगातार नजर रखी गई।
साल 2011 में कैंसर का इलाज चला था
साल 2011 में अमेरिका में कैंसर का उपचार भी करवाना पड़ा था, जिसके बाद से वह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं। हालांकि, 2012 में इलाज करवाने के बाद उनकी तबीयत सही हो गई थी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 23:50 IST