Honeymoon murder Case: सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में किया सरेंडर, तीन महीने बाहर रहने के बाद फिर पहुंची जेल

हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। करीब तीन महीने जमानत पर बाहर रहने के बाद वे फिर जेल भेज दी गई हैं। जानें पूरी डिटेल

 
Follow :
सोनम ने कोर्ट में किया सरेंडर | Image: Republic

Honeymoon murder case: मेघालय के सनसनीखेज हनीमून मर्डर केस में नया मोड आ गया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया, करीब तीन महीने जमानत पर बाहर रहने के बाद वे फिर जेल भेज दी गई हैं।

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने पुष्टि की कि सोनम ने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत जेल भेज दिया गया। मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने न्यायपालिका और जांच एजेंसियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब जल्द ट्रायल पूरा हो और आरोपियों को सजा मिले।

अब तक क्या-क्या हुआ? 

21 मई 2025: राजा और सोनम शिलॉन्ग पहुंचे, सोहरा के लिए रवाना हुए।  
26 मई 2025: दंपती के लापता होने की खबर आई।  
2 जून 2025: चेरापूंजी के पास अरलियांग रियाट कुनोंग्रीम की खाई से राजा का शव मिला।

मेघालय पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह और तीन कथित कॉन्ट्रैक्ट किलरों का नाम शामिल है। विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर भी हत्या की साजिश का आरोप लगा है।

हनीमून मनाने गए राजा की हत्या की थी 

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत रद्द करते हुए तीन हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया था। पुलिस जांच के मुताबिक, ये मामला सुनियोजित साजिश का था। सोहरा की खूबसूरत वादियों में हनीमून मनाने आए राजा की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है। जांच एजेंसियां सबूतों के आधार पर मामले को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी में हैं, वहीं न्याय की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में तेज बारिश का रेड अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 July 2026 at 10:04 IST