'सिर में बाल नहीं थे, हकलाता भी था, और...', सिया ने पुलिस को बताया केतन को मारने की वजह, कहा- मैंने शादी के लिए कई बार किया मना

सिया ने पुलिस को बताया है कि केतन अग्रवाल का लुक उसे पसंद नहीं था। उसने तीन कारण बताए हैं, जिसकी वजह से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

 
Follow :
केतन अग्रवाल मौत मामला में बड़ा खुलासा | Image: X

Ketan Murder Case: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी चेतन अग्रवाल की हत्याकांड की चर्चा आज देश में हर तरफ हो रही है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि महज 20 साल की लड़की का दिमाग इतना खौफनाक हो सकता है। चेतन अग्रवाल की हत्या का आरोप सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है। दोनों पुलिस रिमांड में है। अब पुलिस की पूछताछ में सिया ने केतन को मारने की जो वजह बताई सुनाई वो सुनकर आप भी सन्न हो जाएंगे।

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जैसै-जैसे आगे बढ़ रही है, परत दर परत साजिशों का खुलासा हो रहा है। पुलिस के पूछताछ में केतन की मंगेतर सिया गोयल कई कहानियां सुना रही है। लोनावाला पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिया के बयान बार-बार बदल रहे हैं,ऐस लग रहा कि वो कहानियां सुनी रही है। एक अधिकारी ने बताया की पूछताछ के दौरान सिया ने पुलिस को बताया की उसने केतन अग्रवाल से कहा था की उसे उससे शादी नहीं करनी है।

केतन का लुक सिया को नहीं था पसंद

सिया ने पुलिस को यह भी बताया है कि केतन अग्रवाल का लुक उसे पसंद नहीं था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिया ने पुलिस को बताया कु केतन के सर पर बाल नहीं था और वो विग पहनता था। केतन का विग पहनना मुझे पसंद नहीं था। अपने होने वाले पति के सर पर बाल कम होना उसे पसंद नहीं था। सिया ने यह भी दावा किया है कि केतन हकलाता था और उसे ये बात पसंद नहीं थी।

इन तीन कारण की वजह से सिया ने की केतन की हत्या

दरअसल, सिया ने पुलिस को केतन से शादी ना करने के एक नहीं कई वजह बताई हैं। पुलिस सुत्रों के मुताबिक,शादी तय करते समय परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी दी गई थी। पर सिया के परिवार को इससे कोई समस्या नहीं थी।

  • पहला की वो चेतन से मोहब्बत करती थी।
  • दूसरा केतन के सर पर कम बाल थे।
  • सिया को केतन का हकलाना पसंद नहीं था।

बयान और मोबाइल चेट्स में विरोधाभास

सिया ने यह भी कहा कि केतन अग्रवाल को उसने शादी के लिए कई बार मना किया था, मगर वो कहता था की अब बहुत देर हो गई। बात बहुत आगे बढ़ चुकी है, अब कुछ नहीं हो सकता। मगर पुलिस के पास दोनों के मोबाइल फोन है, जिसमें मौजूद चैट्स इस कहानी के विपरीत दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि  चैट्स में दोनों एक आम कपल जो उनकी शादी से पहले प्यारी बात करते हैं, वैसा नजर आ रहा है। सी वजह से पुलिस सिया की बातों पर विश्वास नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें: जब सिया का 'प्‍लान A' हुआ फेल तो चेतन ने ऐसी रची हत्या की साजिश

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 13:53 IST