हाथों में हाथ और चेतन के कंधे पर सिया का सिर, सिया गोयल और चेतन चौधरी का पहला वीडियो आया सामने, काफी क्लोज दिखे दोनों
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की मुलाकात मार्केट यार्ड फ्रेंड्स क्रिकेट लीग में हुई। सिया के भाई साहिल और चेतन की टीम के जरिए दोनों की दोस्ती शुरू हुई। एक वायरल वीडियो में सिया चेतन के कंधे पर सिर रखे मैच देखती दिख रही है।
- भारत
- 2 min read
Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में एक नया क्रिकेट कनेक्शन सामने आया है। आरोपी सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की पहचान किसी सोशल मीडिया या कॉलेज से नहीं, बल्कि मार्केट यार्ड फ्रेंड्स क्रिकेट लीग (MFCL) के जरिए हुई। पुलिस इस कड़ी को दोनों के रिश्ते की शुरुआत मानकर आगे जांच कर रही है।
MFCL टूर्नामेंट के दौरान चेतन चौधरी और सिया गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक मैच देखते हुए साथ बैठे नजर आ रहे हैं, जिसमें सिया चेतन के कंधे पर सिर रखे चीयरिंग करती दिख रही है। वीडियो में दोनों हाथ में हाथ डाले बैठे हैं, जो काफी क्लोज दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक, चेतन और सिया की पहली मुलाकात क्रिकेट के मैदान पर हुई थी। सिया के भाई साहिल गोयल और चेतन चौधरी एक साथ क्रिकेट मैच खेलते थे। सिया अपने भाई के मैच देखने मैदान पर आती थीं, इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती आगे बढ़ी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं।
सिया के परिवार का दावा
सिया के परिवार का दावा है कि उन्हें चेतन और सिया के रिलेशनशिप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह वीडियो MFCL टूर्नामेंट से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां लोकल क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में मैच देखने आते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चेतन और सिया मैच देखते हुए साथ दिख रहे हैं।
MFCL में कैसे हुई पहचान?
चेतन चौधरी पुणे के MFCL में ZML Riders टीम की ओर से खेलता था। यह लीग मार्केट यार्ड इलाके के व्यापारियों और दुकानदारों के बीच आयोजित होती है, जिसमें स्थानीय कारोबारी और उनके परिवार भी शामिल होते हैं। सिया गोयल का भाई साहिल गोयल भी इस लीग से जुड़ा हुआ था। पुलिस पूछताछ में साहिल गोयल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि नवंबर 2025 के आसपास चेतन और सिया की मुलाकात क्रिकेट मैचों के दौरान हुई थी।
केतन अग्रवाल (25) की 18 जून 2026 को लोहागढ़ किले की चट्टान से धक्का देकर हत्या का आरोप सिया गोयल और चेतन चौधरी पर है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर साजिश रची। जांच में दोनों के बीच सैकड़ों फोन कॉल्स और अन्य सबूत भी सामने आए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 June 2026 at 18:20 IST