कोलकाता पूजा पंडाल में हुई भगदड़ को लेकर बड़ा अपडेट, बंगाल सरकार ने जांच के लिए SIT गठित की, 19 लोगों की हुई थी मौत

पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के परामर्श से चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। 6 सदस्यीय टीम में अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अनिंदिता रॉय सरस्वती को शामिल किया गया है।

 
Follow :
कोलकाता पूजा पंडाल में हुई भगदड़ को लेकर बड़ा अपडेट, बंगाल सरकार ने जांच के लिए SIT गठित की | Image: ANI

Kolkata Pandal stampede: पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार, 21 अक्टूबर को कलकत्ता उच्च न्यायालय के परामर्श से राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। गौरतलब है कि इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी।

6 सदस्यीय टीम में अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अनिंदिता रॉय सरस्वती के अलावा, पश्चिम बंगाल सरकार के आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव और पश्चिम बंगाल की विशेष कार्य बल (STF) के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक को भी शामिल किया गया है। वहीं, टीम को 3 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट, जिसमें उसके निष्कर्ष और सिफारिशें शामिल होंगी, राज्य सरकार को सौंपने का आदेश दिया गया है।

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अनिंदिता रॉय सरस्वती होंगे अध्यक्ष

सरकार द्वारा गठित 6 सदस्यीय SIT टीम का अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अनिंदिता रॉय सरस्वती को बनाया गया है। उनके अलावा, इस टीम में पश्चिम बंगाल सरकार के आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रधान सचिव, पश्चिम बंगाल की विशेष कार्य बल (STF) के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के प्रतिनिधि (जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद से नीचे के न हों), पश्चिम बंगाल सरकार के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग के प्रतिनिधि (जो संयुक्त सचिव के पद से नीचे के न हों) और कोलकाता में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के एक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

October 21, 2026

3 महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश

SIT इस आदेश के जारी होने की तारीख से 3 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट, जिसमें उसके निष्कर्ष और सिफारिशें शामिल होंगी, राज्य सरकार को सौंपने का आदेश दिया गया है। इस रिपोर्ट पर राज्य सरकार विचार करेगी और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करेगी।

हादसे में 19 लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम महासप्तमी के दिन भारी भीड़ और बारिश के दौरान भयानक हादसा हुआ था। इस दुखद हादसे में करीब 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में करीब 20-25 लोगों घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि जांच के लिए जल्द ही एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में तीनों आरोपियों की मुंबई कोर्ट में हुई पेशी, 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 October 2026 at 18:00 IST