अपडेटेड 8 January 2025 at 12:09 IST

Sikkim: ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी, हिमालयी राज्य में तापमान में तेजी से गिरावट

सिक्किम के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार शाम हुई बर्फबारी की वजह से हिमालयी राज्य में तापमान में तेजी से गिरावट आई।

Follow :  
×

Share


Sikkim: ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी, हिमालयी राज्य में तापमान में तेजी से गिरावट | Image: Instagram

सिक्किम के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार शाम हुई बर्फबारी की वजह से हिमालयी राज्य में तापमान में तेजी से गिरावट आई। अधिकारी के अनुसार, थुलो खोला में सड़कों तथा गलियों में बर्फ जम गई है, जिससे नाथुला और त्सोंगमो झील की ओर जाने वाला रास्ता वाहनों के लिए असुरक्षित हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि…

अधिकारी ने बताया कि बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने में एक या दो दिन लगेंगे। अगली सूचना तक पर्यटन विभाग नाथुला और त्सोंगमो झील जाने के लिए अनुमति पत्र जारी नहीं करेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हालात की ताजा जानकारी हासिल करते रहें और सावधानी बरतें। अधिकारी ने बताया कि प्रशासन मौसम और सड़क की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है।

ये भी पढ़ें - किसे मिलेगी अतुल के बेटे की कस्टडी? SC ने कहा- बच्चा दादी के लिए 'अजनबी'

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 January 2025 at 12:09 IST