शिवा शर्मा मौत मामले में अब खुलेगा राज? श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर यूपी पुलिस के हवाले

Shiva Sharma murder case: शिवा शर्मा की हत्या के मामले में नागपुर कोर्ट ने मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और दो अन्य आरोपियों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दे दी है। श्रद्धा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह 11 दिनों से फरार चल रही थी।

 
Follow :

Shiva Sharma murder case: बुधवार, 21 अक्टूबर शिवा शर्मा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और दो अन्य आरोपियों को नागपुर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दे दी है। पुलिस तीनों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।

गौरतलब है कि दुबे को उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के साथ मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) और लखनऊ पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। पिछले कई दिनों से तीनों आरोपी फरार थे और उन पर 50,000 रुपये का इनाम था। कई जगहों पर बड़ी छापेमारी के बाद उन्हें पकड़ा गया।

श्रद्धा दुबे और दो अन्य आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर भेजे गए

मंगलवार, 20 अक्टूबर को श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और नागपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया। श्रद्धा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह 11 दिनों से फरार चल रही थी। मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) और लखनऊ पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद नागपुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड दे दी है।

श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम

श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के साथ पिछले 11 दिनों से फरार चल रही थी। दावा है कि कुछ दिन पहले उन्हें नेपाल में देखा गया था, इसके बाद वो सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताती रही।

लखनऊ पुलिस ने शुरू में आरोपियों की जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी, जिसे बाद में दोगुना करके 50,000 रुपये कर दिया गया। उन्हें पकड़ने के लिए सर्विलांस यूनिट, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और लोकल पुलिस समेत स्पेशल टीमों को लगाया गया था।

October 21, 2026

न्याय की ओर पहला कदम-शिवा शर्मा की मां

मंगलवार को तीनों आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद कहा कि "मैं सभी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, पुलिस, STF, एडमिनिस्ट्रेशन, CM योगी आदित्यनाथ, और उन सभी का जिन्होंने हमारा साथ दिया। यह खास बात है कि आज विजयादशमी का दिन है, और यह शिवा के लिए इंसाफ की तरफ पहला कदम है। इस गिरफ्तारी के बाद, केस कानून के हिसाब से आगे बढ़ेगा। जहां तक ​​हैरेसमेंट की बात है, तो अभी लोगों के पास और भी कई वीडियो हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि इंसाफ मिलेगा।"

कैसे हुई थी शिवा शर्मा की मौत

बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि शिवा श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था।

घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। उसने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई। परिवार ने हत्या का आरोप श्रद्धा दुबे पर लगाया है। पीड़िता की मां रंजना शर्मा की लिखित शिकायत पर हजरतगंज थाने में 9 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: 'मेरा आंसू बहेगा तो, सर कोहराम मचा देंगे, मैं तय करती हूं लोगों की औकात...', शिवा-श्रद्धा की एक और ऑडियो वायरल, किसी तीसरे इंसान का जिक्र
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 October 2026 at 17:38 IST