'मेरा आंसू बहेगा तो, सर कोहराम मचा देंगे, मैं तय करती हूं लोगों की औकात...', शिवा-श्रद्धा की एक और ऑडियो वायरल, किसी तीसरे इंसान का जिक्र
श्रद्धा और शिवा की बातचीत का एक नया ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में श्रद्धा दुबे को एक बार फिर शिवा शर्मा को धमकी देते और गंदी-गंदी गाली देते सुना जा सकता है।
- भारत
- 3 min read
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और मृतक शिवा शर्मा के बातचीत का एक और ऑडियो सामने आया है। वायरल हो ऑडियो सामने में श्रद्धा शिवा को गालियां देते हुए धमकी दे रही है। बातचीत में किसी तीसरे व्यक्ति का जिक्र जिसे श्रद्धा सर कह रही है। श्रद्धा धमकी देते हुए शिवा को कहती है कि लोग मेरी जिंदगी में मेरे हिसाब से आते-जाते हैं, मैं तय करती हूं लोगों की औकात। पुलिस पर इस ऑडियो को भी जांच की कड़ी में शामिल कर रही है।
आपको बता दें कि मामले में 50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को नागपुर से गिरफ्तार हो चुके हैं। बुधवार को कोर्ट में तीन आरोपियों की पेशी होनी है। इस बीच मुख्य आरोपी श्रद्धा और शिवा की बातचीत का एक नया ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में श्रद्धा दुबे को एक बार फिर शिवा शर्मा को धमकी देते और गंदी-गंदी गाली देते सुना जा सकता है।
ऑडियो में श्रद्धा ने शिवा को दी धमकी
ऑडियो में श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा को कह रही है कि मेरा नाम खराब कर दिया। लोग कह रहे हैं गोल-गोल घुमा कर तुमने मेरी बदनामी कराई है। लोग आते भी मेरे हिसाब से हैं, और जाते भी मेरे हिसाब से हैं। जब तक मेरा मन है तो मैं रहूंगी। फिर में देखुंगी मुझे क्या करना है। फिर ऑडियो शिवा कहता है कि मैंने किया क्या है? इस पर श्रद्धा जवाब देती है मेरा नाम खराब कर दिया। बातचीत में किसे सर के नाम की चर्चा भी होती है।
किसरे सर का ऑडियो में जिक्र
ऑडियो में शिवा कह रहा है कि सर बता रहे थे।नुकसान-वुक्सान भी हुआ है। इस पर श्रद्धा कहती है-"क्या? सर को कैसे पता ये सारी बातें? "एक हैं सर के जानने वाले ऑफिसर हैं, वो मेरे भी जानने वाले हैं खैर। उनको पता चला कि आजकल तो दुबे जी यहां इसके साथ घूम रही हैं। ठीक है। फिर दोस्त... उसने बोला दोस्त है। तो फिर उन्होंने बताया, कहा कि नहीं पहले तो पैसे-वैसे में ठीक-ठाक लड़का था, अभी कुछ नुकसान-वुक्सान भी हुआ था इसका। पता नहीं तुम्हारे बारे में क्या-क्या डिटेल्स उन्होंने निकाल लीं।"
Advertisement
मेरा एक आंसू भी बहेगा तो सर कोहराम मचा देंगे-श्रद्धा
शिवा कहती है सही डिटेल्स निकाली हैं। इस पर श्रद्धा गाली देते हुए कहती है- हां, तो जब वो डिटेल्स निकाल सकते हैं ना, तो तुम्हारी...। मेरा एक आंसू भी बहेगा तो सर कोहराम मचा देंगे,तुम्हारी जिंदगी में तुम्हारी सारी डिटेल्स निकलवा ली है। शिवा मैं तुम्हारी...। तुमने कहा था कभी छोड़कर नहीं जाआगे और अब तो मुझे छोड़ कर जा रहे हो। जितना घुमा घुमा के तुमने मेरा नाम खराब किया है उतना ही घुमा घुमा के मरूंगी कि लोग याद रखेंगे।
तुम्हारी वजह से मैं बदनाम हो गई-श्रद्धा
शिवा से श्रद्धा कह रही है कि लोग मेरे बारे में जाने क्या-क्या बातें कर रहे हैं। कह रहे हैं कि उसे चीपड़ के साथ घूम कर पूरे शहर में नाम खराब कर लिया है। तुम्हारी वजह से मैं बदनाम हो गई। तुम्हें लगता है कि मैं तुम्हें माफ करूंगी। मैं रुपेश जी के ऑफिस जा रही हूं। ऑडियो में किसी ऋषभ का नाम ले रही है कि वह मेरे पीछे पड़ा रहा उसने भी कभी ऐसा नहीं किया जबकि मैं उसे इग्नोर करती थी। तुमने काम निकाल लिया और फिर इग्नोर करने लगे यह तुमने गलत किया। श्रद्धा दुबे के ऑडियो में साफ झलक रहा है कि किसी सर का बड़ा तगड़ा समर्थन है, जिसके चलते वो किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारियां तक हासिल कर लेती थी। ॉ