Shanghai: तूफान बेबिन्का ने दी दस्तक, 75 साल में सबसे शक्तिशाली

चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिन्का’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन ठप हो गया।

Follow :  
×

Share


Shanghai: तूफान बेबिन्का ने दी दस्तक, 75 साल में सबसे शक्तिशाली | Image: X

चीन के शंघाई शहर में सोमवार को ‘बेबिन्का’ तूफान ने दस्तक दी जो पिछले 75 साल में शहर में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान के कारण जनजीवन ठप हो गया। शंघाई की केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला ने बताया कि तूफान 42 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से चली हवाओं के साथ शंघाई की ‘पुडोंग डिस्ट्रिक्ट’ के लिंगांग इलाके में पहुंचा।

बेबिन्का शंघाई में 75 वर्षों में आया…

शहर प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले ही हजारों राहत एवं बचाव कर्मियों को तैनात किया है। बेबिन्का शंघाई में 75 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। यह इस साल चीन में आया 13वां तूफान है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय ने रविवार को चीन के पूर्वी अन्हुई प्रांत तथा शंघाई और झेजियांग के लिए राहत उपाय बढ़ाए।

बेबिन्का के कारण शंघाई में विमान सेवाएं रद्द कर दी गयी हैं। शंघाई रेलवे स्टेशन ने रविवार से सोमवार तक शहर से गुजरने वाले कई मार्गों पर यात्री ट्रेन निलंबित करने की घोषणा की है। हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बताया कि रविवार तक 2.5 करोड़ की आबादी वाले इस विशाल शहर से 4,14,000 से अधिक लोगों को अन्य स्थानों पर ले जाया गया और शहर में सभी राजमार्गों को बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - RG Kar Hospital case: पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल जारी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 September 2024 at 13:32 IST