Manipur: सुरक्षाबलों ने 2 दिन में 11 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, 7 कुकी नेशनल आर्मी के संदिग्ध शामिल

सुरक्षाबलों ने 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुकी नेशनल आर्मी (केएनए) के सात संदिग्ध काडर भी शामिल हैं।

Follow :  
×

Share


11 militants arrested in Manipur | Image: PTI

Manipur News: मणिपुर में सुरक्षाबलों ने पिछले दो दिन में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुकी नेशनल आर्मी (केएनए) के सात संदिग्ध काडर भी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ‘केएनए काडर’ को शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के पुराने खाउकुअल इलाके से गिरफ्तार किया गया।

केएनए उस समझौते का हस्ताक्षरकर्ता है, जिस पर 2008 में यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ), केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा मणिपुर सरकार ने हस्ताक्षर किए थे। मणिपुर सरकार मार्च 2023 में इस समझौते से हट गई थी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के हुइकाप गांव में एक अन्य अभियान में प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी समूह) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से दो एके-47 राइफल, पिस्तौल, गोला-बारूद आदि बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: Delhi Railway Station Stampede: रेलवे स्टेशन के एंट्री प्वाइंट पर क्यों नहीं हुई मॉनिटरिंग? न होती भगदड़ और न 18 मौत अगर...


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 16 February 2025 at 13:35 IST