सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी, केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- सुबह तक अरेस्ट की योजना नहीं थी, लेकिन एक कॉल...

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन और अन्य आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। एसीबी ने सत्येंद्र जैन को 11 मई 2024 को दर्ज की गई एक प्राथमिकी (FIR) के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

 
Follow :
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी, केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- सुबह तक अरेस्ट की योजना नहीं थी, लेकिन एक कॉल... | Image: ANI

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन समेत अन्य आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। यह कार्रवाई 11 मई 2024 को दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी (FIR) के सिलसिले में की गई है, जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (1988) की विभिन्न संशोधित धाराओं के साथ-साथ आईपीसी की धारा 420, 409, 418 और 120-बी के तहत धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश के आरोप शामिल हैं। इस मामले में एसीबी द्वारा अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अमित शाह के दबाव में हुई गिरफ्तारी- अरविंद केजरीवाल

इस कानूनी कार्रवाई के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी पर दबाव बनाकर सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी कराई गई है।

केजरीवाल ने दावा किया कि एसीबी के ही एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार सुबह तक जैन को गिरफ्तार करने की कोई योजना नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि दोपहर में केंद्रीय गृह मंत्री का सीधा संदेश मिलने के बाद ही आनन-फानन में यह कदम उठाया गया। आप संयोजक ने कहा कि देश में अब गिरफ्तारियां अपराध के आधार पर नहीं, बल्कि राजनीतिक मंशा के तहत की जा रही हैं।

स्वाति मालीवाल का पलटवार- 'दिल्ली के बाद अब पंजाब में भ्रष्टाचार की दुकान'

दूसरी ओर, बीजेपी नेता और आप की पूर्व नेता स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए तीखे आरोप लगाए हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली में 'भ्रष्टाचार की दुकान' चलाई, चाहे वह क्लासरूम निर्माण का मुद्दा हो या शराब नीति का मामला।
मालीवाल ने केजरीवाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने खुद किसी भी विभाग का प्रभार नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल अपने मंत्रियों के माध्यम से काम करवाते थे और मामला उजागर होने पर सारा दोष मंत्रियों पर मढ़ देते थे। उनका दावा है कि अब यह पूरा ढांचा पंजाब में स्थानांतरित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - IND vs PAK Hockey: आज हॉकी वर्ल्ड कप में आमने-सामने भारत और पाकिस्तान, आंकड़ों में इंडिया का पलड़ा भारी; कब और कहां देखें LIVE
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 19 August 2026 at 15:51 IST