Satya Pal Malik: CBI चार्जशीट के बीच गंभीर हालत में सत्यपाल मलिक ने अस्पताल से किया ट्वीट- 'मैं फोन उठाने में असमर्थ हूं मेरी...
Satya Pal Malik: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर अस्पताल से एक तस्वीर भी पोस्ट की है। सत्यपाल मलिक के बीमार होने की जानकारी ऐसे समय में आई है जब सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दाखिल की है।
- भारत
- 2 min read

सत्यपाल मलिक ने 'एक्स' पर लिखा, "नमस्कार साथियों। मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं। अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हूं। संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब स्थिति बहुत गंभीर है और पिछले तीन दिनों से किडनी डायलिसिस की जा रही है।"
CBI ने दाखिल की चार्जशीट
बता दें कि सीबीआई ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक सहित 5 लोगों के खिलाफ किरू हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट में 2200 करोड़ रूपए के सिविल कार्यों में ठेके में कथित भ्रष्टाचार को लेकर चार्जशीट दायर की है। इस मामले फरवरी 2025 सीबीआई ने सत्यपाल मलिक से जुड़े परिसरों पर तलाशी भी थी।
सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहते उनके पास किरू हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट से जुड़ी दो फाइले आईं थी, जिसके मंजूर करने के लिए 300 करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश दी गई थी। सत्यपाल मलिक के इस सनसनीखेज दावे के बाद मामले में सीबीआई ने जांच शुरू की थी।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 22 May 2025 at 19:04 IST