स्टील एक्सप्रेस पर पथराव के आरोप में दो लोग गिरफ्तार: एसईआर अधिकारी
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 12813 हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
स्टील एक्सप्रेस पर पथराव के आरोप में दो लोग गिरफ्तार | Image:
X
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 12813 हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर एसईआर के खड़गपुर डिवीजन के गालूडीह-राखमाइंस सेक्शन में घाटशिला स्टेशन के पास हुई थी।
जांच के बाद आरपीएफ ने बुधवार को 19 और 24 साल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि दोनों झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के निवासी हैं और उन पर चाईबासा की एक अदालत में मुकदमा चलाया जा रहा है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 January 2025 at 14:43 IST